विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

दिल्ली में 36 साल की महिला की हत्या के मामले में 71 साल का पति और सौतेला बेटा गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक तलाक के लिए महिला एक करोड़ रुपये मांग रही थी, आरोपी पति एसके गुप्ता और उसके बेटे ने 10 लाख रुपये में कान्ट्रेक्ट किलर से हत्या कराने की साजिश रची

दिल्ली में 36 साल की महिला की हत्या के मामले में 71 साल का पति और सौतेला बेटा गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली के राजोरी गार्डन इलाके में 36 साल की महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और सौतेले बेटे के साथ दो कान्ट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला की शादी छह महीने पहले ही 71 साल के एसके गुप्ता से हुई थी. एसके गुप्ता का 45 साल का बेटा अमित भी है. जो बीमार रहता है.

शादी इसी मकसद से की गई थी कि महिला एसके गुप्ता और उनके बेटे का खयाल रखे. लेकिन शादी के बाद 71 साल के बुजुर्ग एसके गुप्ता और उनकी 36 साल की पत्नी में नही बनी. मृतक महिला भी किसी का खयाल नहीं रख रही थी.

पुलिस के मुताबिक तलाक के लिए महिला एक करोड़ रुपये मांग रही थी. इसलिए एसके गुप्ता और उनके बेटे ने 10 लाख रुपये की कान्ट्रेक्ट मनी देकर हत्या की साजिश रची.  बुधवार को दोपहर में दोनो हत्यारे घर मे घुसे और चाकू घोंपकर महिला की हत्या कर दी. 

पुलिस के मुताबिक कान्ट्रेक्ट किलिंग के 10 लाख में से अभी दो लाख 40 हजार एडवांस दिए गए थे. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें - 

सौतेली मां को पसंद नहीं था सात साल का मासूम, पिता ने नींद में ही गला दबाकर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
36-year-old Woman Killed, 71-year-old Husband Arrested, Step-son Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com