पटियाला (Patiala) में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने (Drink wine) के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई. पुलिस ने बताया कि परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के ‘‘सरोवर'' के पास कथित रूप से शराब पी थी. अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मारीं. सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था.
शर्मा ने कहा, ‘‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी. जब संगत को इसका पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया. हालांकि, वहां मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला को गोली मार दी.''एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस ने बताया कि कौर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर बताई जाती है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं