विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2023

गुरुग्राम में पुलिस वैन की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, टक्कर के बाद पुलिस वाले भागे

फरीदाबाद से गुरुग्राम गलत दिशा में आ रही ईआरवी गाड़ी ने तेज रफ्तार से आते हुए एक स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए.

कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल
गुरुग्राम:

सेवा सुरक्षा सहयोग का दावा करने वाली गुरुग्राम पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल यानी ईआरवी ने एक हसते खेलते परिवार में मातम मचा दिया. फरीदाबाद से गुरुग्राम गलत दिशा में आ रही ईआरवी गाड़ी ने तेज रफ्तार से आते हुए एक स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए.

दिल्ली खेड़ा खुर्द के रहने वाले विश्वजीत ने बताया कि उनकी पत्नी काजल, सास बबीता, साला रिंकू, रिंकू का बेटा प्रियांक और विश्वजीत का बेटा अवी व छह माह की बेटी सावी दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे थे. गाड़ी को रिंकू चला रहा था. सुबह करीब सवा 11 बजे जब उनकी स्विफ्ट गाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर घाटा ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंची तो गलत दिशा में आ रही पुलिस ईआरवी वैन ने उनकी गाड़ी को सीधे टक्कर मार दी.

इस घटना में सावी की मौत हो गई जबकि अन्य सभी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. हैरत की बात यह है कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों की मदद करने की बजाय मौके से फरार होने में अपनी भलाई समझी.  गुरुग्राम के एसीपी विकास कौशिक ने कहा, "दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पीसीआर वैन चालक सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है."

घायलों में से एक के पति विश्वजीत ने एएनआई को बताया कि उनकी पत्नी, सास और देवर तीन बच्चों के साथ दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे थे. विश्वजीत ने कहा, "मेरी बेटी आज जिंदा होती अगर पुलिस अधिकारी उसे दुर्घटनास्थल से भागने के बजाय अस्पताल ले गए होते." पुलिस ने दुर्घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 427, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में शख्स की गर्दन काट की हत्या, फिर वीडियो भेजा पाकिस्तान: पुलिस

ये भी पढ़ें : यूपी के मऊ जिले में लड़की का अपहरण और रेप के आरोप में दो गिरफ्तार: पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Infant Killed In Collision Between Car, Gurugram Crime News, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com