विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

1.13 करोड़ रुपये के चलन से बाहर हुए नोट के साथ 2 गिरफ्तार

चलन से बाहर हुए 1.13 करोड़ रुपये मूल्य के नोट रखने और इसकी अदला बदली की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों का गिरफ्तार किया है.

1.13 करोड़ रुपये के चलन से बाहर हुए नोट के साथ 2 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस ने 1 महिला समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार
  • पुराने नोट अदला-बदली की कर रहे थे कोशिश
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: चलन से बाहर हुए 1.13 करोड़ रुपये मूल्य के नोट रखने और इसकी अदला बदली की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों का गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : अकूत दौलत वाले इस मंदिर में अर्पित किए गए 8.29 करोड़ रुपये अब हुए बेकार...

VIDEO:  सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी का मामला, कौन करेगा भरपाई 



हैदराबाद पुलिस के मुताबिक महिला मंजुला आर जोशी और उसका दोस्त के नागा वेंकटा गौरी शंकर गुप्ता को पंजागुट्टा में एक होटल के पास से गुरुवार शाम को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दोनों चलन से बाहर हुए 1.13 करोड़ रुपये मूल्य वाले नोट की अदला-बदली की कोशिश कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने इस बारे में विशेष जानकारी नहीं दी है कि वह चलन से बाहर हुए नोट किससे बदलने का प्रयास कर रहे थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com