विज्ञापन

50 करोड़ का घर, 1.30 करोड़ की घड़ी, जानें दिल्ली कैपिटल्स के नए बैटिंग कोच युवराज कितने अमीर

हाल ही में युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है, तो फैंस के बीच उनके किस्से-कहानियां, उपलब्धियां और लाइफ-स्टाइल फिर से चर्चा बन गई

50 करोड़ का घर, 1.30 करोड़ की घड़ी, जानें दिल्ली कैपिटल्स के नए बैटिंग कोच युवराज कितने अमीर
दिल्ली कैपिटल्स के नए कोच युवराज सिंह
source: X

बहुत ही लंबे समय बाद टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह चर्चा में  आए हैं. हाल ही में युवी को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच बनाया गया, तो कभी एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज का नाम फैंस की जुबां पर चढ़ गया. फैंस उनकी पूर्व उपलब्धियों और दिल्ली टीम पर पड़ने वाले संभावित असर के बाते में बात कर रहे हैं, तो इसी बीच युवराज सिंह की उपलब्धियों के साथ ही उनकी लाइफ स्टाइल और बाकी  बातों के बारे में भी बातें हो रही हैं. चलिए आप युवी घर और इस्तेमाल की जाने वाली लग्जरी चीजों से इस बात का आंकलन कर सकते हैं कि वह कैसी जिदंगी जीना पसंद करते हैं. 

चंड़ीगढ़ में है करीब 50  करोड़ का बंगला

युवराज सिंह का चंडीगढ़ (पंचकूला के पास) में स्थित यह मकान नया नहीं है. यह उनका पैतृक मकान है, जो पहले से ही उनके पास है, लेकिन कुछ साल पहले युवी और उनकी मां शबनम ने  इसे तुड़वाकर नए डिजाइन के साथ अपनी पसंद के अनुसार बनवाकर इसे विला का रूप दिया.यह प्रॉपर्टी करीब 500 गज में फैली हुई है. 

अंदर की सुविधाएं और खास बात 

घर के अंदर बड़ी और ऊंची छतें हैं. फ्लोर-से-सीलिंग तक की बड़ी खिड़कियों से प्राकृतिक धूप सीधे अंदर आती है, जो घर को खुला-खुला और ऊर्जावान बनाती है. वहीं, युवराज को बचपन से ही खेलों का शौक रहा है, इसलिए घर के अंदर विशेष तौर पर टेबल टेनिस और स्नूकर टेबल की व्यवस्था की गई है. घर के अंदर ही एक प्राइवेट जिम भी है जहां वे नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं।

इससे अलग मनोरंजन के लिए घर में 7 सीटों वाला एक लग्जरी होम थिएटर है, जो 11.1 सराउंडड साउंड स्पीकरों से लैस है. इसके अलावा घर के अंदर क्रिकेट के लीजेंड युवराज सिंह के शानदार करियर, ट्रॉफियों और ऐतिहासिक पलों की यादों से जुड़ी एक खास 'वॉल ऑफ फेम' बनाई गई है.

मल्टी-स्टोरी डिजाइन में आसानी से आने-जाने के लिए घर के अंदर प्राइवेट लिफ्ट की सुविधा है. इसके अलावा बाहर एक बहुत बड़ा लैंडस्केप गार्डन है, जहां युवराज अपने पेट्स के साथ समय बिताने के अलावा अपने गोल्फ की पट्टिंग स्किल्स को भी निखारते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और रियल एस्टेट बाजार के अनुमानों के अनुसार इस लक्जरी प्रॉपर्टी और इसके विशाल आकार को देखते हुए इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ तक आंकी जाती है. यह युवराज सिंह की सबसे मूल्यवान और खास संपत्तियों में से एक है.

Latest and Breaking News on NDTV

लग्जरी घड़ी के क्या कहने!

वहीं, युवराज सिंह के पास एक से एक महंगी घड़ियों का कलेक्शन है. लेकिन इसमें सबसे खास घड़ी  जैकब एंड कंपनी का खास Epic X Chrono Messi Edition मॉडल हैय यह घड़ी अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स और शानदार लुक के लिए जानी जाती है. और भारतीय मुद्रा में इस घड़ी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़, 37 लाख रुपये है. 


करीब 350 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं युवराज

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय अनुमानों के अनुसार युवराज सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग ₹330 करोड़ रुपये के आस-पास है और वह भारत के सबसे अमीर और सफल पूर्व क्रिकेटर्स की सूची में शामिल हैं. युवराज ने अपने शानदार करियर में बीसीसीआई के अलावा आईपीएल और विज्ञापनों से पैसे कमाए.

आईपीएल करियर के दौरान युवराज सिंह ने विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए कुल लगभग ₹84.6 करोड़ की कमाई की थी. साल 2014 और 2015 के आईपीएल ऑक्शन में वे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे थे. तब उन्हें बेंगलुरु ने 14 और दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

(फोटो स्रोत: X)

संन्यास लेने के बाद भी युवराज सिंह कई बड़े ब्रांड्स जैसे प्यूमा,  पेप्सी, रिबॉक, कैडबरी से अभी भी जुड़े हुए हैं.  रिपोर्ट्स के अनुसार, वे विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन के जरिए हर महीने लगभग ₹1 करोड़ की कमाई करते हैं. साथ ही, युवराज अपनी निवेश फर्म "यूवीकैन  वेंचर्स" के जरिए हेल्थकेयर, टेक और अन्य उभरते हुए कई स्टार्टअप्स में भारी निवेश किया है, जिससे उन्हें लगातार शानदार रिटर्न मिलता है.वहीं,  देश के कई हिस्सों में 'युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (YSCE) नाम से क्रिकेट अकादमियां और फिटनेस सेंटर चला रहे हैं. 

इससे अलग युवराज के पास पास मुंबई (वर्ली में ₹64 करोड़ का सी-फेसिंग अपार्टमेंट), चंडीगढ़, गोवा और दिल्ली-एनसीआर में कई आलीशान घर और प्रॉपर्टीज़ हैं, तो लैम्बॉर्गिनी मर्सिएलेगो, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और कई हाई-एंड बीएमडब्ल्यू कारें जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी उनके पास है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh, Delhi Capitals, Board Of Control For Cricket In India, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height