विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2021

सचिन के साथ रायपुर पहुंचे युवराज सिंह, PPE किट पहनकर शेयर की तस्वीर, बोले- सेफ्टी भी जरूरी है भाई..

Road Safety World Series 2020-21 का आयोजन 5 मार्च से होने वाला है. गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस सीरीज को रोक दिया दिया गया था. अब एक बार फिर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट शुरू होने वाला

सचिन के साथ रायपुर पहुंचे युवराज सिंह, PPE किट पहनकर शेयर की तस्वीर, बोले- सेफ्टी भी जरूरी है भाई..
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज 5 मार्स से होना है
  • रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का आगाज 5 मार्च से
  • इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेलेंगे युवराज सिंह
  • टूर्नामेंट में 6 टीमें ले रहीं हैं हिस्सा

Road Safety World Series 2020-21 का आयोजन 5 मार्च से होने वाला है. गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस सीरीज को रोक दिया दिया गया था. अब एक बार फिर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट के लिए भारत के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) रायपुर पहुंच गए हैं. इस बार इस टूर्नामेंट के सारे मैच रायपुर में होने हैं. तेंदुलकर के साथ युवराज सिंह भी रायपुर पहुंच गए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर युवी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो और सचिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. दोनों क्रिकेटर पीपीई किट में दिख रहे हैं. युवी ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ' 'हम रायुपर पहुंच चुके हैं. Road Safety सीरीज में अपनी सेफ्टी भी जरूरी है भाई.'

बता दें कि सचिन तेंदुलकर इस Road Safety सीरीज के ब्रांड एम्बेसडर हैं. यह टूर्नामेंट फिर से उसी जगह से शुरू होगा जहां पिछले साल खत्म हुआ था. यानि टूर्नामेंट का आगाज इस बार 5वें मैच से होगा. पिछले साल इस टूर्नामेंट में 4 मैचों का आयोजन हो चुका था. 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का पूरा शेड्यूल, फिर से दिखेगी सचिन-सहवाग की जोड़ी..पूरी डिटेल्स

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में 6 टीमें शामिल हैं. कई पुराने दिग्गज एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाते हुए दिखने वाले हैं. टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करने वाले हैं. इस टीम में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, प्रज्ञान ओझा, इरफान पठान जैसे दिग्गज मौजूद हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द बनेंगे दुल्हा, इसलिए क्रिकेट से लिया ब्रेक

वहीं. दूसरी ओर इंग्लैंड लीजेंड्स की कप्तानी केविन पीटरसन करने वाले हैं. पीटरसन भी 2 दिन पहले भारत पहुंच गए हैं. उन्होंने भी भारत पहुंचने पर अपनी तस्वीर शेयर की थी.
 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Yuvraj Singh, Kevin Pietersen, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com