विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

धोनी ने आलोचकों को बल्ले से नहीं बल्कि ऐसे दिया करारा जवाब, वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे व आखिरी टी-20 मैच में भले ही भारत ने मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हो, लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट पर काफी बहस चल रही है.

Also Read in
धोनी ने आलोचकों को बल्ले से नहीं बल्कि ऐसे दिया करारा जवाब, वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान
  • सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट पर चल रही है काफी बहस
  • धोनी ने बिना खेले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे
  • धोनी के फैंस की निगाहें भी हमेशा उनपर टिकीं रहती हैं
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे व आखिरी टी-20 मैच में भले ही भारत ने मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हो, लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट पर काफी बहस चल रही है. धोनी को कीवियों के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हार का जिम्मेदार बता रहे हैं, क्योंकि उन्होंने उस मैच में 44 गेंदों पर 49 रन बनाएं थे. धोनी ने इस मैच में कई गेंदें डॉट बॉल खेली और आखिरी ओवर में आउट हो गए. जिससे उन्हें लेकर पूर्व क्रिकेटर्स और सोशल मीडिया के यूजर्स ने उन पर रियटायरमेंट लेने तक की बात कह डाली. इस पर धोनी के सपोर्ट में सुनील गावस्कर सपोर्ट में आए थे और मंगलवार को हुए टी-20 मैच में धोनी ने बिना खेले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.

यह भी पढ़ें: जीत के बाद धोनी को लेकर सवाल पूछा तो भड़क गए कोहली, जानिए क्या दिया जवाब धोनी ने ऐसे दिया करारा जवाब
धोनी ने भले ही तीसरे टी-20 मैच में बल्ले से रन स्कोर न कर सके हों लेकिन वह अपने कीपिंग से लोगों को जरूर कायल किया. सीमित ओवरों (8-8) के मैच में रोमांच होना लाजमी था, एक समय ऐसा था कि कीवी यह मैच अपने कब्जे में कर सकता था, लेकिन उस दौरान धोनी ने हमेशा की तरह फर्राटेदार रन आउट करके बेहतरीन कीपिंग का उदाहरण पेश किया. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्रूस को जबरदस्त तरीके से रन आउट करके छा गए. धोनी के फैंस की निगाहें भी हमेशा उनपर टिकीं रहती हैं और थोड़ी सी भी हरकत होने पर वह ट्रेंड में आ जाते हैं.

देखें वीडियो-
बिना खेले ट्विटर पर ट्रेंड हुए धोनी 
बारिश होने के कारण तीसरा टी-20 मैच 8-8 ओवरों में सीमित कर दिया गया था. इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 67 रन बनाए, जिसमें धोनी को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा, उन्हें एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली. पहली इनिंग खत्म भी नहीं हुई थी कि धोनी बिना खेले ही ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगे. सोशल मीडिया पर लोगों ने बोला कि एक तो उन्हें सांतवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजेंगे और उम्मीद करेंगे के हर मैच धोनी संकटमोचन का रोल निभाएं, जोकि संभव नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MS Dhoni, IND Vs NZ, Dhoni Stumping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com