Yashasvi Jaiswals Super Human Catch: टीम इंडिया की तरफ से अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में ही एक बेहतरीन कैच पकड़ते हुए यशस्वी जायसवाल ने सबको अपना दीवाना बना दिया है. मैच के दौरान यह खूबसूरत वाक्या 10वें ओवर में देखने को मिला. जब टीम के लिए हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने लेग साइड में छक्का लगाने का प्रयास किया. मगर वह गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने में नाकामयाब रहे. गेंद थर्टी यार्ड सर्कल से महज कुछ दूर ही जा पाई. जहां थर्टी यार्ड के अंदर क्षेत्ररक्षण कर रहे जायसवाल ने एक लंबी दौड़ लगाते हुए हवा में छलांग लगाकर गेंद को लपकते हुए हर किसी को हैरान कर दिया.
आउट होने से पूर्व 32 रन बनाने में कामयाब रहे बेन डकेट
पहले वनडे मुकाबले में इंग्लिश टीम को अपने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट से काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पाए. पारी पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच 110.34 की स्ट्राइक रेट से वह 32 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके निकले.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Excellent Run-out 👍
— BCCI (@BCCI) February 6, 2025
Sensational Catch 👌
Some fielding magic from #TeamIndia! 🪄 🙌
Follow The Match ▶️ https://t.co/lWBc7oPRcd#INDvENG | @ShreyasIyer15 | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/lOp9r6URE4
हर्षित राणा के शिकार बने डकेट
पहले वनडे मुकाबले में बेन डकेट टीम इंडिया के युवा स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा के शिकार बने. डकेट को आउट करने से पूर्व राणा टीम के लिए काफी महंगे साबित हो रहे थे. उनके एक ओवर में फिल साल्ट ने 26 रन ठोक डाले थे.
हालांकि, इसके बावजूद कप्तान ने उनके ऊपर भरोसा बनाए रखा और वह उनके भरोसे पर पूरी तरह से खरे भी उतरे. पारी का 10वां ओवर डालते हुए उन्होंने पहले डकेट को जायसवाल के हाथों पवेलियन का रास्ता दिखाया. उसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक (0) को आउट करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं