विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कारण

Yashasvi Jaiswal admits hospital:  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैचों में, जायसवाल ने 168.6 के स्ट्राइक रेट और 48.33 की औसत से 145 रन बनाए. लोकल T20 टूर्नामेंट से पहले, जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज़ में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 78 की शानदार औसत से 156 रन बनाए थे. 

यशस्वी जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कारण
Yashasvi Jaiswal अस्पताल में भर्ती
  • भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • जायसवाल को IV दवा दी गई और CT तथा अल्ट्रासाउंड टेस्ट कराकर दवा लेते रहने की सलाह दी गई है
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैचों में जायसवाल ने 48.33 की औसत और 168.6 की स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए

Yashasvi Jaiswal admits hospital: भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तबीयत अचानक से बिगड़ गई.  जिसके कारण उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है. इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के अनुसार जायसवाल के पेट में दर्द था जिसके कारण उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग मैच के बाद जायसवाल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, जायसवाल को IV दवा दी गई, CT और अल्ट्रासाउंड टेस्ट हुए, और फिर उन्हें दवा लेते रहने और आराम करने की सलाह दी गई.  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैचों में, जायसवाल ने 168.6 के स्ट्राइक रेट और 48.33 की औसत से 145 रन बनाए. लोकल T20 टूर्नामेंट से पहले, जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज़ में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 78 की शानदार औसत से 156 रन बनाए थे. 

विजय हजारे ट्रॉफी खेल सकते हैं जायसवाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना पहला शतक जमाने वाले जायसवाल के लिए अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या यह ओपनर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा. बता दें कि जनवरी में वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. उससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में जायसवाल खेल सकते हैं.  24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले सकते हैं. रोहित शर्मा भी VHT में कुछ मैच खेलने वाले हैं और जायसवाल भी ऐसा ही कर सकते हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com