भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां बुधवार से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू हुई है. इसके बाद टीम इंडिया को मेजबान देश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है. जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में नाबाद शतक जड़ा था और इसके 24 घंटे सके अंदर जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड का ऐलान हुआ तो उसमें उनका नाम नहीं था. बीते 3 वनडे में दो शतक लगाने के बाद भी जायसवाल वनडे टीम का हिस्सा नहीं है और उन्हें भी शायद यह समझ आ चुका है. ऐसे में वो खुलकर अपने खाली समय का आनंद ले रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अपने इंस्टा अकाउंट से जायसवाल की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें यह बाएं हाथ का बल्लेबाज मेस्सी की जर्सी पहन फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच देख रहा है.
लियोनेल मेस्सी की जर्सी नंबर-10 पहन जायसवाल फीफा वर्ल्ड कप का मुकाबला देखने गए. जायसवाल ने जिस मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, वो फ्रांस और स्वीडन के बीच हुआ राउंड ऑफ 32 का मैच रहा, जिसमें एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे और फ्रांस यह मैच 3-0 से जीतने में सफल हुई थी.
राजस्थान ने जायसवाल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,"राउंड ऑफ 32 में हमारा 64 प्रेजेंट सर'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं