विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

WTCFinal2021: टीम इंडिया की तैयारी जोरों पर, बीसीसीआई ने भारतीय फैंस से की यह अपील, VIDEO

WTC Final 2021: इस बड़े फाइनल के लिए विराट एंड कंपनी की तैयारी पूरे जोरों पर है और सभी खिलाड़ी  मेगा फाइनल को लेकर बहुत ही ज्यादा गंभीर हैं. बीसीसीआई ने वीरवार से टीम की तैयारी का वीडियो डालने का सिलसिला शुरू किया, जो अभी तक जारी है.

WTCFinal2021: टीम इंडिया की तैयारी जोरों पर, बीसीसीआई ने भारतीय फैंस से की यह अपील,   VIDEO
WTC Final: विराट कोहली नेट अभ्यास के दौरान गिल और पुजारा के साथ
  • बीसीसीआई ने जारी किए प्रैक्टिस वीडियो
  • फैंस से की साथ खड़े होने की अपील
  • #WTCFinal2021 है 18 जून से
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से साउथंप्टन में खेले जाने वाली उद्घाटक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) का माहौल बनने लगा है. टीम विराट (Virat Kohli) और भारत के लिए यह मेगाफाइनल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम ने वीरवार से अपनी नेट तैयारी शुरू कर दी है. अब जबकि भारतीय टीम लंबे समय बाद मैदान पर उतरने जा रही है और मैच बहुत ही बड़ा है, तो बीसीसीआई (BCCI) ने प्रशंसकों से मैच के लिए तैयार करने और टीम इंडिया का समर्थन करने का अनुरोध किया है.  बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, 'अब काउंटडाउन (उल्टी गिनती) अब से एक हफ्ते का रह गया है. टीम इंडिया के पीछे खड़े हों. टीम #WTC2021Final में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार हैं.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम का ऐलान, धवन कप्तान, 6 नए खिलाड़ी पहली बार टीम में

इस बड़े फाइनल के लिए विराट एंड कंपनी की तैयारी पूरे जोरों पर है और सभी खिलाड़ी  मेगा फाइनल को लेकर बहुत ही ज्यादा गंभीर हैं. बीसीसीआई ने वीरवार से टीम की तैयारी का वीडियो डालने का सिलसिला शुरू किया, जो अभी तक जारी है.

विराट के लिए मुश्किल, इन दो पेसरों में किसे दें फाइनल में जगह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो में टीम सभी पहलुओं पर काम करती दिख रही है और खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहाते दिख रहे हैं. अब जबकि न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अच्छी खासी मैच प्रैक्टिस के साथ आ रहा है, तो ऐसे में  भारतीय खिलाड़ी तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते. बीसीसीआई ने ट्वीट में कहा, 'यह ट्रेनिंग के लिए हमारा पहला ग्रुप था और इसका जोश बहुत ही ऊंचा था. भारतीय टीम की फाइनल की तैयारी पूरे जोरों पर है.' 

WTC Final से पहले न्यूजीलैंड को झटका, केन विलियमसन की चोट गंभीर, दूसरे टेस्ट से बाहर

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, Board Of Control For Cricket In India, The Rose Bowl Southampton, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com