विज्ञापन

WTC Points Table 2027: वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर-रेट के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना, WTC में लगा झटका

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

WTC Points Table 2027: वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर-रेट के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना, WTC में लगा झटका
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
IANS

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही टीम के दो महत्वपूर्ण आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक भी काट लिए गए हैं. आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह फैसला तब सुनाया, जब समय की स्वीकृत छूट को ध्यान में रखने के बाद भी वेस्टइंडीज निर्धारित लक्ष्य से दो ओवर पीछे रह गई. 

आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, "यदि कोई टीम तय समय के भीतर अपने पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है तो प्रत्येक कम ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इस नियम के तहत अधिकतम जुर्माना मैच फीस का 50 प्रतिशत तक हो सकता है. चूंकि वेस्टइंडीज दो ओवर कम रही, इसलिए टीम पर कुल 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया." 

वेस्टइंडीज के खाते से कटे दो अंक

इसके अलावा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्लेइंग कंडीशंस के अनुच्छेद 16.11.2 के तहत प्रत्येक कम ओवर के लिए एक डब्ल्यूटीसी अंक काटा जाता है. इसी नियम के तहत वेस्टइंडीज के खाते से दो अंक घटा दिए गए. अंक कटने के बाद टीम की प्रतिशत अंक (पीसीटी) 15 रह गई है. वेस्टइंडीज मौजूदा डब्ल्यूटीसी तालिका में आठवें स्थान है.

वेस्टइंडीज के कप्तान ने सजा को किया स्वीकार

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी. यह आरोप मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और अहसान रजा, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद तथा चौथे अंपायर डेइटन बटलर ने लगाए थे.

वेस्टइंडीज ने 1-0 से अपने नाम की सीरीज

मैच की बात करें तो एंटीगुआ में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 23 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती है. रोस्टन चेज की कप्तानी में वेस्टइंडीज की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत भी है.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के मामले में हाई कोर्ट ने जारी किया समन, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगा एक्शन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: चौथे टी-20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन बड़ी उपलब्धि से चंद कदम दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com