WTC final 2025 scenario: गाबा टेस्ट मैच (WTC final 2025, India vs Australia) में बारिश ने खलल डाला और टेस्ट मैच को ड्रा घोषित कर दिया. दरअसल, भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट मैच जीतना काफी अहम था लेकिन बारिश विलेन बनी जिसके काऱण टेस्ट मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) की रेस में पहुंचने के लिए अब भारत को अपने बाकी बचे दोनों टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी.
तीसरा टेस्ट मैच ड्रा, अब ऐसा है पूरा समीकरण
अब तीसरा टेस्ट मैच ड्रा हो गया है. ऐसे में अब भारतीय टीम को अपने बचे बाकी दोनों टेस्ट मैचों में जीत हासिल करनी होगी. ऐसे में भारत सीरीज 3-2 से जीतने में सफल रहा तो. इस स्थिति में फिर ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम से कम एक टेस्ट मैच में हराना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाबा टेस्ट ड्रा, भारतीय टीम WTC final में कैसे पहुंचेगी, ऐसा है पूरा समीकरण
# अगर भारतीय़ टीम मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में जीतती है, तो भारतीय टीम को दूसरी टीमों के परिमामों के बिना ही भारतीय टीम WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
# अगर भारत 2-1 से सीरीज जीतता है, तो श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाइटवॉश से बचना होगा.
# अगर भारत 2-2 से सीरीज ड्रा करता है, तो श्रीलंका को सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को किसी भी अंतर से हराना होगा.
# अगर भारत 1-1 से सीरीज ड्रा करता है, तो श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को ड्रा करना होगा या हराना होगा.
# अगर भारत किसी भी अंतर से सीरीज हार जाता है, तो वह रेस से बाहर हो जाएगा.
गाबा टेस्ट मैच हुआ ड्रा
बता दें कि गाबा टेस्ट मैच में ड्रा पर खत्म हुआ है. बारिश की वजह से मैच अंतिम दिन पूरा नहीं हो पाया भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों का टारगेट दिया था. भारत ने पहली पारी में 260 रन बनाए थे तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 455 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 185 रनों की बढ़त मिली थी. अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं