दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब मेग लानिंग की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स और स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आमने-सामने होंगे तो दोनों ही टीमों की कोशिश पहली बार लीग का खिताब अपने नाम करने पर होगी. दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरे साल लीग के फाइनल में पहुंची है और इस बार उसकी कोशिश खिताब अपने नाम करने की होगी. दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी. दूसरी तरफ डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही सत्र में मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी महिला टीम को खिताब जीतने का शानदार मौका मिल गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज में खेले आठ में से छह मैचों में जीत दर्ज की थी और टीम 12 अंकों के साथ सीधे फाइनल का टिकट कटवाया है. दिल्ली के पास ऐसे में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है. बात अगर बैंगलोर की करें तो उसने लीग स्टेज में खेले आठ में से चार मैच जीते और एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
इस बार दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में है और आठ मैचों में 12 अंक लेकर पांच टीमों की लीग में शीर्ष पर है. कप्तान मेग लानिंग ने आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की है और उन्होंने आठ पारियों में 308 रन बनाये हैं. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला मारियाने काप और आस्ट्रेलिया की बायें हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन ने 11 - 11 विकेट लिये हैं. बैंगलोर को फाइनल में इस खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरुरत होगी. इस सत्र में दिल्ली को दो बार ही पराजय का सामना करना पड़ा जब उसे मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ने हराया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बात अगर दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड की करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने बैंगलोर के खिलाफ अब तक खेले गए चारों मुकाबले उसने जीते हैं. लेकिन फाइनल में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखेगा. दिल्ली को लानिंग और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरूआत मिलने की उम्मीद होगी. जेमिमा रौड्रिग्स भी मध्यक्रम में फॉर्म में है लेकिन हरफनमौला एलिसे कैप्सी और काप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
मुंबई के खिलाफ पैरी का हरफनमौला प्रदर्शन नहीं होता तो आरसीबी नहीं जीत पाती. पहले उन्होंने 50 गेंद में 66 रन बनाये और फिर एक विकेट भी लिया. उन्हें हालांकि कप्तान स्मृति मंधाना, सोफी डेवाइन, रिचा घोष और सोफी मोलिनू से और सहयोगी की उम्मीद होगी. आरसीबी के गेंदबाजों खासकर रेणुका सिंह, श्रेयांका पाटिल और जॉजिया वेयरहेम को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस मेघना/दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि/तितास साधु
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बल्लेबाज का T20I में World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
यह भी पढ़ें: "धोनी ने मुझे जो दिया..." अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं