विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

World Cup Team Squad: ज्यादातर दिग्गजों और प्रशंसकों ने ऋषभ पंत से जताई सहानुभूति

World Cup Team Squad: ज्यादातर दिग्गजों और प्रशंसकों ने ऋषभ पंत से जताई सहानुभूति
India World Cup Squad: ऋषभ पंत की फाइल फोटो
  • पंत का चयन न होने से हैरान हूं-गावस्कर
  • पंत का चयन होना चाहिए था-अंजुम चोपड़ा
  • टेस्ट में पहले विकेटकीपर, वनडे में जगह नहीं-हर्षा भोगले
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अगले महीने से इंग्लैंड में खेले जाने वर्ल्ड कप (World Cup 2019) के लिए अब जब 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, तो चयन पर पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है. ज्यादातर लोगों ने टीम को संतुलित टीम बताया है, लेकिन इन ज्यादातर सभी लोगों ने टीम में जगह नहीं बना सके दिल्ली के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से सहानुभूति जताई है, तो दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह ऋषभ पंत को टीम में न चुने जाने से हैरान हैं.

गावस्कर ने कहा कि यह कदम हैरानी भरा है लेकिन उन्होंने बेहतर विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक का समर्थन किया. इस दिग्गज पूर्व ओपनर ने कहा कि पंत की फार्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है. वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि इससे पहले भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा था. वह विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहा था. वह शीर्ष छह में बायें हाथ का बल्लेबाजी विकल्प मुहैया कराता जो गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा होता.

यह भी पढ़ें: World Cup 2019: इस वजह से दिनेश कार्तिक से रेस में पिछड़ गए ऋषभ पंत

इन दिनों कमेंटरी में नाम कमा रहे पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ ही दिन पहलें केंद्रीय अनुबंध में पंत को प्रोन्नत किया गया था, लेकिन खेल के तीन में से दो फॉर्मेटों में उनकी जगह पक्की नहीं है

एक और प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि पंत भी थोड़े भ्रमित होंगे कि एक ओर वह टेस्ट टीम में पहले पसंदीदा विकेटकीपर हैं, तो दूसरी ओर उनके लिए वनडे टीम में जगह नहीं है.

यह भी पढ़ें: World Cup 2019: इसलिए भारतीय टीम के साथ पूरे वर्ल्ड कप के दौरान बने रहेंगे तीन एक्स्ट्रा नेट बॉलर, लेकिन...

महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भी लिखा कि वह महसूस करती हैं कि पंत को टीम में होना चाहिए था.

गौतम नाम के एक हैंडल से एक प्रशंसक ने लिखा कि बेहतर होता दूसरे विकेटकीपर की जगह मिड्ल ऑर्डर को और मजबूत किया जाता 

VIDEO: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर रविशंकर प्रसाद की राय सुन लीजिए. 

टीम इंडिया के ऐलान के बाद ज्यादातर कमेंट पंत को लेकर ही हैं. और यह जाहिर भी है क्योंकि सभी यह मानकर चल रहे थे कि पंत वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे. बहरहाल, अभी यह चर्चा और प्रतिक्रियाएं थमी नहीं हैं. अगले कुछ और दिन तक पंत चर्चा में रहेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com