अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 42वां मुकाबला खेला गया और इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और टीम 244 रन बनाने में सफल हुई और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने रासी वैन डेर डुसेन की नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर इस लक्ष्य को 47.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अफगानिस्तान के लिए इस मैच में मुहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए. राशिद खान ने इन दो विकटों के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
राशिद खान ने इस मैच में एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन को अपना शिकार बनाया. मार्करम जहां कैच आउट हुए तो क्लासेन करामाती राशिद की गुगली के सामने चारो खाने चित्त हुए और बोल्ड हुए. क्लासेन को आउट करते ही राशिद खान वनडे विश्व कप के एक संस्करण में अफगानिस्तान के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में शापूर जादरान को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2015 के विश्व कप में 10 विकेट हासिल किए थे. राशिद ने इस विश्व कप में कुल 11 विकेट हासिल किए.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
अफगानिस्तान के लिए विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेट
11* - राशिद खान (2023)
10 - शापूर जादरान (2015)
10 - मोहम्मद नबी (2019)
9 - गुलबदीन नायब (2019
बात अगर मैच की करें तो अफगानिस्ता ने अज़मतुल्लाह की नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर 50 ओवरों में 244 रन बनाए. अज़मतुल्लाह के अलावा अफगानिस्तान के लिए इस मैच में कोई दूसरा बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 66 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. हालांकि, रासी वैन डेर डुसेन एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई.
अफगानिस्तान का इस हार के साथ ही जारी आईसीसी विश्व कप में अभियान की समाप्त हुआ. टीम ने टूर्नामेंट में लीग स्टेज में 9 मैच खेले जिसमें टीम को चार में जीत मिली. अफगानिस्तान के 8 अंक रहे. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के लीग स्टेज का अंत किया. दक्षिण अफ्रीका अब टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, एक साथ तोड़ा ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं