जीत बहुत सारी कमियों को छुपा देती है, तो हार अपने साथ कई और कमियां सबके सामने ला देती हैं। भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच ग्रैंट लुडेन की शिकायत सामने आई है कि उनके साथ उनकी टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने बुरा बर्ताव किया।
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक लुडेन ने शिकायत की है कि शाहिद आफ़रीदी, अहमद शहज़ाद और उमर अकमल टूर्नामेंट के पहले मैच के बाद ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके साथ ख़राब तरीके से पेश आए। कहा यह भी जा रहा है कि लुडेन ने चेतावनी दी है कि इस वजह से वो टीम की कोचिंग की ज़िम्मेदारी छोड़ भी सकते हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ख़बरों के मुताबिक लुडेन ने पीसीबी अध्यक्ष शहरयार ख़ान शिकायत की है कि कई सीनियर खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान उनकी बात नहीं मान रहे, जिसकी वजह से उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है। कहा जा रहा है कि लुडेन की शिकायत के बाद शहरयार ख़ान ने टीम मैनेजर नावेद चीमा और मुख्य कोच वक़ार यूनुस से मसले का हल निकालने को कहा है। क्रिकेट सर्किट में पहले भी वकार और टीम मैनेजमेंट की मुश्किल ट्रेनिंग को लेकर शिकायतें आती रही हैं।
दूसरी तरफ़, पिछले तीन महीने से ऑस्ट्रेलिया में लगातार कई मैच हार चुकी टीम इंडिया की रंगत एक बड़ी जीत से बदलती दिख रही है। हार और जीत के फ़र्क का असर दोनों टीमों पर साफ़ दिख रहा है। टीम इंडिया के फ़ैन्स अपनी टीम के लिए और बड़ी जीत के लिए लगातार दुआएं मांग रहे हैं। पाकिस्तान को अपना अगला मैच गुरुवार को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ क्राइस्टचर्च में खेलना है, जबकि टीम इंडिया मेलबर्न में 22 फ़रवरी को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खुद को तैयार कर रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं