विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी, जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया टीम इंडिया का प्लान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का मानना ​​है कि टीम की वनडे विश्व कप 2025 में जीत ने सफलता की भूख को और बढ़ा दिया है. जेमिमा पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी में भी खिताबी जीत को दोहराने के लिए उत्सुक हैं.

वर्ल्ड कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी, जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया टीम इंडिया का प्लान
jemimah rodrigues
IANS

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का मानना ​​है कि टीम की वनडे वर्ल्ड कप 2025 में जीत ने सफलता की भूख को और बढ़ा दिया है. जेमिमा पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी में भी खिताबी जीत को दोहराने के लिए उत्सुक हैं.

रोड्रिग्स ने जियोस्टार पर बातचीत में कहा, 'हमने एक बार सफलता का स्वाद चखा है. हम जानते हैं कि टॉप पर होना कैसा लगता है. आप जितना ज्यादा इसका स्वाद चखते हैं, उतना ही ज्यादा आप वहां पहुंचना चाहते हैं. हमारी टीम इसके लिए काम कर रही है. चैंपियंस ट्रॉफी बहुत खास होने वाली है. यह महिला क्रिकेट में पहली बार हो रहा है. मैं भी पहली बार इसका हिस्सा बनूंगी. इसलिए यह बहुत खास होगा. मैं सच में इसका इंतजार कर रही हूं.'

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मल्टी-फॉर्मेट सीरीज

उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मानसिकता के हिसाब से, कुछ भी नहीं बदलता है. यह टीम के बारे में है और टीम हमेशा जीत के बारे में सोचती है.' चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना पूरा फोकस करने से पहले, भारतीय टीम को दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलनी है. सीरीज में 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाने हैं.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बारे में जेमिमा ने कहा, 'यह पक्का एक बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाली है. दोनों टीमें बहुत अच्छा कर रही हैं. हाल ही में हमारे बीच बहुत मुकाबला हुआ है और हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बहुत सारे मैच खेले हैं. दुनिया की दो टॉप टीमें जब साउथ अफ्रीका में एक-दूसरे का सामना करेंगी, तो यह एक बड़ी चुनौती होने वाली है. हम सच में इसका इंतजार कर रहे हैं.' 

जेमिमा भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी हैं. वर्ल्ड कप 2025 में उनकी भूमिका अहम रही थी. चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया उनसे विश्व कप की तरह ही करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

ये भी पढ़ें-  अब कमेंटेटर बन कमाएंगे अजिंक्य रहाणे, कितनी होगी एक मैच की फीस, टॉप-5 में कौन-कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com