BCCI's Mohsin Naqvi Problem in Women's Asia Cup: दुबई में होने वाले आगामी महिला एशिया कप ने बीसीसीआई के सामने एक संभावित दुविधा पैदा कर दी है. अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम खिताब जीतती है, तो ट्रॉफी देने का समारोह एक संवेदनशील मुद्दा बन सकता है, दरअसल, भारत के खिताब जीतने पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को पोडियम पर मौजूद रहने की उम्मीद है और ट्रॉफी भी उनके हाथों से दिए जाने की संभावना है.
यह स्थिति पिछले साल पुरुषों के एशिया कप के विवाद से जुड़ी है, जब भारतीय टीम ने कथित तौर पर नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद हुई थी, जिससे ट्रॉफी का विवाद अनसुलझा रह गया था. अभी भी भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिल पाई है.
महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर, 2026 तक दुबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. हालांकि बीसीआई ने ट्रॉफी देने की संभावित स्थिति पर सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बोर्ड 'इंतजार करो और देखो' की नीति अपना रहा है. एक संभावित समाधान यह हो सकता है कि अगर भारत टूर्नामेंट जीतता है, तो ACC का कोई अन्य अधिकारी ट्रॉफी सौंपे.
अब स्वाभाविक सवाल यह उठता है कि अगर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम महिला एशिया कप जीत जाती है और नक़वी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर मौजूद होते हैं तो फिर आगे क्या होगा? क्या भारतीय महिला टीम भी सूर्यकुमार यादव और उनके साथियों की तरह नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर देगी? इस मामले में बीसीसीआई का रुख अभी स्पष्ट नहीं है.
बोर्ड का यह स्पष्ट मत है कि दोनों टीमों के बीच किसी प्रकार की औपचारिक बातचीत नहीं होगी, लेकिन वह पुरस्कार वितरण समारोह के लिए इंतजार करने की नीति अपनाएगा. पिछले साल की तरह विवाद से बचने का एक तरीका यह हो सकता है कि नकवी स्वयं ट्रॉफी प्रदान नहीं करें और एशियाई क्रिकेट परिषद के किसी अन्य अधिकारी को यह सम्मान प्रदान करने दें.
भारतीय पुरुष टीम के नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद इसे एसीसी के कार्यालय में रखा गया है। नकवी ने बाद में कहा था कि भारत एसीसी कार्यालय में आकर उनसे ट्रॉफी ले सकता है.
इस गतिरोध को समाप्त करने का भी प्रयास किया गया जिसमें बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी की बैठक के दौरान नकवी से मुलाकात की.
सैकिया ने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है लेकिन उस समय भी ट्रॉफी का मुद्दा नहीं सुलझ पाया था। इसके बाद नक़वी ने कहा कि भारत को उनसे ही ट्रॉफी लेनी होगी. फिलहाल सभी का ध्यान टूर्नामेंट पर केंद्रित है लेकिन अगर भारत चैंपियन बनता है तो यह मामला फिर से गर्मा सकता है.
(भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं