उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी 10 में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. मौजूदा संख्याबल के आधार पर बीजेपी 7 सीटें आसानी से जीत सकती हैं, जबकि 8वीं सीट जीतने के लिए जोड़-तोड़ करने होगी.
बीजेपी ने किस-किसको दिया टिकट?
1. धर्मपाल सिंह
2. राधाकांत ओझा
3. प्रकाश पाल
4. विद्यासागर सोनकर
5. गोपी कृष्णा पांडे
6. प्रियंका सिंह रावत
7. राम प्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार
यह भी पढ़ेंः क्या है सपा के 30 के जवाब में कांग्रेस का 185 वाला ऑफर, कैसे साथ आएंगे 'यूपी के लड़के'?
बीजेपी ने साधा जाति समीकरण
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए इस बार जातिगण समीकरणों का खास ख्याल रखा है. पार्टी ने 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के प्रतिनिधि को टिकट दिया है.
विधानसभा में क्या है स्थिति?
403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में अभी 397 विधायक हैं. 6 सीटें खाली हैं. इनमें एनडीए के पास 288 विधायक हैं. भाजपा के 255, अपना दल (सोनेलाल) के 14, राष्ट्रीय लोक दल के 9, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 6 और निषाद पार्टी के 5 विधायक शामिल हैं.
वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन के पास 103 विधायक हैं, जिनमें 101 विधायक सपा के हैं. जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो और तीन निर्दलीय विधायक हैं.
इन तीन निर्दलीय विधायकों में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री मनोज कुमार पांडेय भी शामिल हैं. ये तीनों विधायक सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी से उनकी दूरियां बढ़ गई थीं.
यूपी की एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए कुल 37 विधायकों के वोट चाहिए. ऐसे में बीजेपी 259 वोटों से अपने 7 सांसद जिता लेगी, वहीं सपा 74 विधायकों के वोट से दो सांसद आसानी से जिता लेगी.
यह भी पढ़ेंः कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान... पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं