विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका का दावा पीआईबी फैक्ट चेक में हुआ फेल

कॉकरोच जनता पार्टी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रही है. इसी बीच उसके नेता आशुतोष रांका ने चुनाव आयोग को लेकर एक ऐसा दावा कर दिया, जो अब पीआईबी चेक में फेल हो गया है.

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका का दावा पीआईबी फैक्ट चेक में हुआ फेल
सीजेपी नेता आशुतोष रांका अब पीआईबी फैक्ट चेक से सवाल कर रहे हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने तीन घंटे पहले दो ट्ववीट किए. आशुतोष रांका ने अपने पोस्ट में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अभी कहा है कि बदले हुए फॉर्म 6 को सुप्रीम ने मंजूरी नहीं थी थी. यह 26 सितंबर के चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के बिल्कुल उलट है. फिर दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग ने 26 सितंबर की वो प्रेस रिलीज हटा दी है. अब इस पर पीआईबी फैक्ट चेक ने गलत बता दिया है.  

आशुतोष रांका का दावा

आशुतोष रांका ने पहले ट्वीट में लिखा, 'जरूरी बात, यह बहुत बड़ी बात है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने अभी कहा है कि बदले हुए 'फॉर्म 6' को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी नहीं दी थी. यह 26 सितंबर को चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के बिल्कुल उलट है, जिसमें कहा गया था कि 'फॉर्म 6' के डिक्लेरेशन को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया था. याद रखें, 'फॉर्म 6' का इस्तेमाल नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए होता है, जिसमें ज्ञानेश ने अपनी मर्जी से एक डिक्लेरेशन जोड़ दिया था. और मजे की बात यह है कि 26 सितंबर की प्रेस रिलीज अब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद नहीं है. क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से आधिकारिक तौर पर झूठ बोला है?'

रांका को पीआईबी का जवाब

दूसरे ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए आशुतोष रांका ने लिखा, 'बहुत मजेदार. लगता है चुनाव आयोग ने 26 सितंबर की वो प्रेस रिलीज हटा दी है, जिसमें दावा किया गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 वाले आदेश को सही ठहराया है. ज्ञानेश की बलि चढ़ा दी गई है. ज्ञानेश, अब सब खत्म हो गया है भाई!'

इस पर पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, '26 सितंबर 2026 की प्रेस रिलीज पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है और इसे भारत के चुनाव आयोग ने नहीं हटाया है.' पीआईबी फैक्ट चेक के पोस्ट के बाद फिर आशुतोष रांका ने लिखा, 'वीडियो का कौन सा हिस्सा नकली है? क्या प्रेस रिलीज बताए गए लिंक पर उपलब्ध है?'

यह भी पढ़ें-

हरदीप पुरी, स्मृति ईरानी, हरीश को टिकट नहीं; क्यों भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में लगाया नए चेहरों पर दांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janta Party, Cockroach Janta Party New Campaign, Ashutosh Ranka, Ashutosh Ranka CJP, PIB Fact Check Fake News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com