विज्ञापन

वेलिंगटन में होने वाला दूसरा वनडे, पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत संभावना, क्या धुल जाएगा मैच?

India vs New Zealand 2nd ODI Weather Update: भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बारिश के साये की खबर है. ऐसे में मुकाबले पर क्या असर पड़ेगा यहां जानिए.

वेलिंगटन में होने वाला दूसरा वनडे, पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत संभावना, क्या धुल जाएगा मैच?

India vs New Zealand 2nd ODI Weather Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है. वेलिंगटन में शुक्रवार को पहले हाफ बारिश हुई. इस वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा. दोनों टीमों को मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी. न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि भारत ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया.

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है. अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV 
Latest and Breaking News on NDTV

बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था. न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा. दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला. 

टीम इंडिया ने विराट कोहली के 51 गेंदों पर बनाए 74 रन की बदौलत 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.  

वेलिंगटन में शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के बाद सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच कीवी टीम को बड़ा झटका, डेवन कॉनवे हुए बाहर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

यह भी पढ़ें | रोहित -गिल ओपनर, सिराज IN आकिब नबी OUT, दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग- 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com