विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2022

IND vs NED: अपने नाती-पोतों को बताऊंगा कि Virat - Rohit के खिलाफ खेलना कैसा था, नीदरलैंड के इस प्लेयर ने कहा

India vs Netherlands: यह पूछने पर कि नीदरलैंड के क्रिकेट पर किस तरह का असर पड़ेगा तो पॉल वान मीकेरेन (Paul van Meekeren) ने कहा, “यह असर बहुत ज्यादा है. हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं, इससे हमारे देश में मीडिया में हमें काफी तवज्जो दी गई."

IND vs NED: अपने नाती-पोतों को बताऊंगा कि Virat - Rohit के खिलाफ खेलना कैसा था, नीदरलैंड के इस प्लेयर ने कहा
India vs Netherlands

India vs Netherlands: नीदरलैंड के क्रिकेटर पॉल वान मीकेरेन (Paul van Meekeren) ने कहा कि वह एक दिन अपने नाती-पोतों को बताना चाहेंगे कि वर्ल्ड कप मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसी काबिलियत के खिलाड़ियों को गेंदबाजी करके उन्हें कैसा महसूस हुआ था. मीकेरेन ने सिडनी में गुरुवार को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच (IND vs NED) में केएल राहुल (KL Rahul) का विकेट लिया था. पिछले 24 घंटे में जो कुछ हुआ, उसे उन्होंने नया अनुभव बताया.

इस मध्यम गति के गेंदबाज ने कहा, “आप इन खिलाड़ियों को 100 दफा टीवी पर देखते हो और उनके सामने खेलना ही बहुत विशेष था. मैं इसके बारे में सोच रहा हूं लेकिन इसे ज्यादा महसूस नहीं कर पाया.”

* PAK को हराने वाले पाकिस्तानी मूल के Sikandar Raza ने ZIM की ऐतिहासिक जीत के बाद बताई अपनी फीलिंग

*  PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान Babar Azam ने अपनी टीम को लेकर ये कहा

यह पूछने पर कि नीदरलैंड के क्रिकेट पर किस तरह का असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा, “यह असर बहुत ज्यादा है. हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं, इससे हमारे देश में मीडिया में हमें काफी तवज्जो दी गयी. नीदरलैंड में लोगों के संदेश और फोटो मिल रहे हैं, परिवार से उन लेखों की फोटो मिल रही है. मैं एक दिन अपने नाती-पोतों को इसके बारे में बताऊंगा. भारत के खिलाफ खेलना ऐसा ही है.”

वह भारतीय खिलाड़ियों के मुरीद हैं लेकिन वह उन्हें ‘भगवान' की तरह नहीं देखते.

मीकेरेन ने कहा, “पर अंत में आप मैदान में 11 अन्य खिलाड़ियों की टीम के खिलाफ खेलते हो. आप भगवान नहीं हो, आप व्यक्ति के खिलाफ खेल रहे हो. हमने आज यही करने की कोशिश की लेकिन हमारी योजना वैसी नहीं रही जैसा हम चाहते थे.”

* PAK vs ZIM: वो आखिरी ओवर जिसमें जिम्बाब्वे ने 1 रन से जीतकर पाकिस्तान को चौंकाया, देखें रोमांचक Video

* IND vs NED: एक शानदार जीत के बावजूद इस वजह से खुश नहीं हैं Rohit Sharma, जानिए भारतीय कप्तान ने ऐसा क्यों कहा

टीम इंडिया को मिला ठंडी सैंडविच, टिक्की और फल से हम भारतीयों का क्या होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paul Adriaan Van Meekeren, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India, Netherlands, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com