विज्ञापन

ऑफिस जाना हो या कॉलेज, ये है Hero की दमदार बाइक, पल्सर और अपाचे की होगी छुट्टी!

Hero Xtreme 160R 4V भारत में 1.27 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई है. इसके स्टैंडर्ड, प्रो और कार्बन वेरिएंट्स में से आप अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल खरीद सकते हैं.

ऑफिस जाना हो या कॉलेज, ये है Hero की दमदार बाइक, पल्सर और अपाचे की होगी छुट्टी!
2026 Hero Xtreme 160R 4V
Hero

अगर आप नए जनरेशन की बाइक पसंद करते हैं और ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए एक जबरदस्त गाड़ी चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. हाल ही में Hero MotoCorp ने भी नई बाइक लॉन्च करके ऑप्शन्स बढ़ा दिए हैं. देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर स्पोर्टी बाइक Hero Xtreme 160R 4V को नए और अपडेटेड अवतार में लॉन्च कर दिया है.

कंपनी ने इस नए मॉडल को अधिक किलर लुक्स, थोड़ी एक्स्ट्रा पावर और इसके सबसे टॉप-एंड 'कार्बन' वेरिएंट में एक नया कलर TFT डिस्प्ले दिया है. भारतीय बाजार में इस नई बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है. Hero Xtreme 160R 4V में पहले की तरह ही 4-वाल्व वाला ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, लेकिन नए मॉडल में ये इंजन अब पहले से अधिक 17.1 hp की पावर जनरेट करता है. इस बाइक के लिए ऑफिशियल बुकिंग्स 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. डिलीवरी की बात करें तो इसके प्रो और कार्बन वेरिएंट्स की डिलीवरी 1 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी, जबकि इसका बेस स्टैंडर्ड मॉडल जनवरी 2027 से ग्राहकों को मिलना शुरू होगा.

वेरिएंट्स के अनुसार एक्स-शोरूम कीमतें और फीचर्स

Hero MotoCorp ने इस स्पोर्टी बाइक को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है. जैसा की ऊपर बताया गया है इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.27 लाख रुपये है. यह इस बाइक का सबसे किफायती एंट्री-लेवल मॉडल है. इसमें मैकेनिकल थ्रॉटल, ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सिंगल-चैनल ABS की सुविधा मिलती है. जबकि प्रो वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपये रखी गई है. इस वेरिएंट में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल, तीन ड्राइविंग मोड्स (रेन, रोड और स्पोर्ट), लंबे सफर को आसान बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल और आगे की तरफ 37mm के प्रीमियम KYB अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स दिए हैं. सबसे टॉप वेरिएंट कार्बन वेरिएंट है. इस वेरिएंट के लिए आपको 1.41 लाख रुपये खर्च करने होंगे. ये इस बाइक का सबसे प्रीमियम और टॉप-स्पेक मॉडल है. इसमें प्रो वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही एक बेहद मॉडर्न फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है.

नया TFT डिस्प्ले और सुरक्षा के हाई-टेक फीचर्स

इस बाइक का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसके कार्बन वेरिएंट में मिलने वाली नई TFT स्क्रीन है. ये राउंडेड साइज की डिजिटल स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को पूरी तरह सपोर्ट करती है. जिसकी मदद से राइडर सीधे डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फोन कॉल्स व मैसेज अलर्ट्स और म्यूजिक फंक्शन्स को आसानी से कंट्रोल कर सकता है. जबकि इसके प्रो वेरिएंट में पहले की तरह ही मल्टी-कलर LCD डिस्प्ले मिलता है.

इसके अलावा, नए मॉडल में एलईडी लाइट्स, रात में चमकने वाले इल्लुमिनेटेड स्विचगियर और मोबाइल चार्ज करने के लिए एक यूएसबी Type-C चार्जर दिया गया है. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हीरो ने इसमें पहली बार Panic Brake Alert फीचर दिया है. ये अचानक तेजी से ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही गाड़ियों को सावधान करने के लिए इंडिकेटर्स को बहुत तेजी से चमकाने लगता है.

इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

रफ्तार और ताकत के मामले में नई Xtreme 160R 4V काफी दमदार है. इसमें 164.32cc का ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये इंजन अब 8,750 आरपीएम पर 17.1 hp की मैक्सिमम पावर और 14.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक मात्र 4.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके प्रो और कार्बन वेरिएंट्स में बेहतर ब्रेकिंग के लिए डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल केवल सिंगल-चैनल ABS के साथ ही आता है.

यह भी पढ़ें | 29 KM का माइलेज और 21 हजार में बुकिंग, नई SUV को देखकर आ जाएगा मजा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike, Hero, Hero Xtreme 160R, Hero Xtreme 160R 4V New Variant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com