विज्ञापन

RCB vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा फिर बनेंगे कप्तान? नई समस्या में घिरी मुंबई इंडियंस, रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

RCB vs MI IPL 2026: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखेंगे? सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सूर्या के खेलने पर सस्पेंस है.

RCB vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा फिर बनेंगे कप्तान? नई समस्या में घिरी मुंबई इंडियंस, रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
Rohit Sharma to Captain Mumbai Indians?

Will Rohit Sharma Captain Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस समस्याओं में घिरती हुई दिख रही है. बुधवार को रिपोर्ट्स आई कि हार्दिक पंड्या टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं. जबकि उसके बाद खबरें आईं कि सूर्यकुमार यादव के भी बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध है. दावा है कि सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से रायपुर नहीं गए. हालांकि, यह रिपोर्ट्स हैं और कुछ भी कंफर्म नहीं है लेकिन सवाल है कि अगर हार्दिक और सूर्या नहीं  खेलते हैं तो क्या रोहित को टीम की कमान मिलेगी.

हार्दिक को 10 दिन का आराम

लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला खेला था. उसमें हार्दिक नहीं खेले थे और सूर्या कार्यवाहक कप्तान थे. टॉस के दौरान सूर्या ने बताया था कि हार्दिक फिट नहीं है जबकि मैच के बाद रेयान रिकेल्टन ने बताया कि उन्हें बैक स्पैम हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो हार्दिक को 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है. हार्दिक भले ही बुधवार को टीम के साथ नहीं गए. लेकिन गुरुवार को उड़ान भरने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम है और वो टीम के साथ जुड़ सकते हैं. हार्दिक खेलेंगे या नहीं, यह कंफर्म नहीं है क्योंकि उन्हें 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है. 

सूर्या निजी कारणों से बाहर

सूर्यकुमार यादव को लेकर मुंबई फ्रेंचाइजी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. हालांकि, उन्होंने भी बुधवार को उड़ान नहीं भरी है. बेंगलुरु और मुंबई का मैच 10 मई को होना है और उसमें सूर्या खेलेंगे यह तय नहीं है. सूर्या निजी कारणों के चलते बाहर रह सकते हैं. 

क्या रोहित बनेंगे कप्तान?

हार्दिक के गुजरात से मुंबई आने पर फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान से कमान लेकर हार्दिक को सौंपी थी. ऐसे में क्या फ्रेंचाइजी वापस उन्हें के साथ जाएगी? टीम के पास बुमराह का विकल्प है, ऐसे में देखना दिलचस्प होता है कि अगर हार्दिक और सूर्या नहीं खेले तो क्या कमान रोहित को मिलेगी या बुमराह को. हालांकि, हार्दिक खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला करने के लिए मुंबई के पास समय है और फ्रेंचाइजी मैच-डे पर तय उनके खेलने पर आखिरी फैसला ले सकती है. अगर हार्दिक नहीं भी खेलते हैं तो वह डगआउट में दिखेंगे और इसके अगले मैच में वापस कप्तानी करते नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: हैदराबाद ने छीना पंजाब ने नंबर-1 का ताज, धमाकेदार जीत से प्वॉइंट टेबल में मचाई खलबली, ऐसा है प्लेऑफ का समीकरण

यह भी पढ़ें: विराट समेत इन चार धुरंधरों ने बदला अपना गेम और बन गए ऑल सीज़न स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com