विज्ञापन

विंडीज दौरे के लिए रेस में था पाकिस्तानी ऑलराउंडर हमजा नजर, की बड़ी गलती, पीसबी ने लगा दिया 2 साल का बैन

पीसीबी ने यह साफ नहीं किया हमजा नजर ने आखिर ऐसी हरकत क्यों की? वहीं, हमजा के मकसद का भी सामने आना बाकी है

विंडीज दौरे के लिए रेस में था पाकिस्तानी ऑलराउंडर हमजा नजर, की बड़ी गलती, पीसबी ने लगा दिया 2 साल का बैन

Hamza Nazar's mitake: इन दिनों पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने पेश में कुछ करें या न करें, लेकिन बाकी दूसरी खबरों के लिए जरूर चर्चा में छाए हुए हैं. ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेने गए पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरतुल्लाह के ग्लास्गो में होटल से गायब होने की खबर पर चर्चा चल ही रही थी कि अब एक और मामला सामने आ गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑलराउंडर हमज़ा नज़र को बोर्ड के जरिए वीजा आवेदन करते समय गुमराह करने वाली जानकारी देने का दोषी पाए जाने के बाद दो साल के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है. साथ ही, उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. आंतरिक जांच के बाद गुरुवार को इस फैसले की घोषणा की गई. हमज़ा हाल ही में पाकिस्तान के घरेलू सर्किट में उभरते हुए नए खिलाड़ियों में से एक के रूप में सामने आए थे.

खबरों के मुताबिक, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के हालिया दो टेस्ट मैचों के दौरे के लिए दावेदारों में शामिल थे, लेकिन वीजा से जुड़े इस विवाद के कारण वह चयन से बाहर हो गए. PCB के अनुसार, जांच में पाया गया कि हमज़ा ने वीजा आवेदन प्रक्रिया के दौरान पूरी और सही जानकारी नहीं दी थी. बोर्ड ने कहा कि उन्होंने भ्रामक विवरण जमा किए और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया. हमजा ने अपने पास उपलब्ध चीजों के बारे में भी सही जानकारी नहीं दी

मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था. जांच समिति द्वारा साक्ष्यों की समीक्षा करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले हमज़ा को समिति के सामने अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था.

PCB ने जारी की सख्त चेतावनी

समिति के निष्कर्षों की समीक्षा के बाद, PCB ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के क्रिकेट से दो साल का निलंबन और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. बोर्ड ने कहा कि इस तरह के कृत्य पाकिस्तान क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों से अपेक्षित मूल्यों को नुकसान पहुंचाते हैं.

PCB ने कहा, 'PCB गलत बयानी, तथ्यों को छिपाने और भ्रामक जानकारी जमा करने जैसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है.इस तरह का आचरण पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े व्यक्तियों से अपेक्षित ईमानदारी, व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के मानकों के अनुकूल नहीं था.' PCB ने यह भी साफ कर दिया कि वह अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तान बोर्ड ने कहा, 'PCB किसी भी व्यक्ति को बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट या खेल को फॉलो करने वाले लाखों प्रशंसकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की अनुमति नहीं देगा.'

यह भी पढ़े: भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा ये खिलाड़ी, मोहम्मद कैफ की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, West Indies, Cricket, Pakistan Cricket Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com