शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी वाली टीम ने रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज पर एक और जीत दर्ज की. भारत ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज (India West Indies Series) को 2-0 से अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज के 312 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में हासिल किया. ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 35 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके भी लगाए. आखिरी ओवर में मेजबान टीम 8 रन का बचाव नहीं कर पाई और पटेल (Axar Patel) ने छक्का लगाकर लक्ष्य का पार किया.
भारत को शुरुआती झटके देने के बाद भी वेस्टइंडीज ने मैच (WI vs IND) को अपने हाथ से फिसलने दिया. एक अच्छा टारगेट सेट करने के बावजूद मेजबान टीम इस मैच को नहीं बचा सकी और सीरीज भी गवां बैठी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि एक मौका ऐसा आया जब वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nichilas Pooran) ने भारत के सेट बल्लेबाजों की साझेदारी तोड़ने के लिए एक भरपूर प्रयास किया. दरअसल अलजारी जोसेफ के ओवर में पूरन ने पीच के करीब रहते हुए शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया. उन्होंने पहले एक जबरदस्त डाइव लगाकर गेंद को रोका और फिर हवे में रहते हुए उसे थ्रो कर रन बचाए. भले ही उनके इस कोशिश से बल्लेबाज रन आउट नहीं हुआ लेकिन भारतीय फैंस की धड़कनें जरूर बढ़ गई थी.
देखिए निकोलस पूरन की जबरदस्त फील्डिंग
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज शाई होप (115 रन) के शानदार शतक और कप्तान निकोलस पूरन (74 रन ) के छह छक्के जड़ित अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 311 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.
भारत ने पहले वनडे में तीन रन से जीत दर्ज की थी. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा.
* सीरीज पर कब्जे के बाद देखिए टीम इंडिया का ‘क्रेजी सेलिब्रेशन', वायरल हुआ ड्रेसिंग रूम का VIDEO
* Neeraj Chopra ने पाकिस्तान के अरशद नदीम की तारीफ की, फाइनल में हुई दोनों की बातचीत का खुलासा किया
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं