भारत ने रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर सीरीज (India West Indies Series) में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 35 गेंदों में नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई और शाई होप (Shai Hope) के शतक पर पानी फेर दिया. अक्षर ने अपनी इस मैच जिताऊ पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने शमरह ब्रूक्स का विकेट चटकाने का काम भी किया था. पटेल को उनके इस प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
पहले वनडे (WI vs IND) में भारतीय टीम ने 3 रन से जीत दर्ज की थी. ठीक उसी तरह ये मैच भी काफी करीबी और रोमांचक रहा. वेस्टइंडीज के 312 रन के टारगेट का पीछा कर रही शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की टीम ने निर्धारित ओवर में 2 गेंद शेष रहते हुए 49.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल किया. आखिरी ओवर में 8 रन की जरुरत थी और भारत के 8 विकेट गिर चुके थे. दो सिंगल के बाद अक्षर पटेल ने काइल मेयर्स को छक्का Axar Patel Six) का शानदार अंत किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखिए अक्षर पटेल का विस्फोटक अंदाज
#INDvWI #Axarpatel What a match well played #WIvIND #Sanjusamson pic.twitter.com/V3k9NkhZLn
— AJ Anil (@anilkumarjena61) July 24, 2022
Axar Patel's match winning innings 64* off just 35 balls.#AxarPatel #WIvsINDpic.twitter.com/6sBlC0eE7G
— CRICKET VIDEOS???? (@Abdullah__Neaz) July 25, 2022
इस छक्के के साथ अक्षर ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पटेल ने अपनी में पांच छक्के लगाए. जो एक सफल वनडे चेज में एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा नंबर 7 या उससे नीचे पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा है. धोनी ने 2005 में जिंबाब्वे के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए तीन छक्के लगाए थे. उसके बाद 2011 में साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ ऐसा कर यूसुफ पठान ने धोनी के रिकॉर्ड की दो बार बराबरी की.
जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के अलावा भारत ने कई रिकॉर्ड भी बनाए. ये वेस्टइंडीज की जमीन पर सबसे सफल रन चेज में से एक था. वहीं भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, जो की सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है.
सीरीज का तीसरा वनडे 27 जुलाई (बुधवार) को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 29 जुलाई को ब्रायन लारा स्टेडियम में होने वाले मैच से होगी.
* Neeraj Chopra ने पाकिस्तान के अरशद नदीम की तारीफ की, फाइनल में हुई दोनों की बातचीत का खुलासा किया
* WI vs IND 2nd ODI: भारत ने करीबी मुकाबला जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं