Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में हो रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के बैजबॉल के सामने रोहित शर्मा एंड कंपनी पस्त नजर आई. हालांकि, मुकाबले की शुरुआत में इंग्लैंड पिछड़ रही थी, लेकिन ओली पोप ने जिस तरह से इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, उसने पूरे मैच का रूख पलट दिया. इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 246 रनों पर सिमट हई थी. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ओली पोप की 196 रनों की पारी के दम पर 420 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम इंडिया मैच हार गई. भारत को मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 202 रनों पर ऑल-आउट हो गई.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये हैं टीम इंडिया के हार के बड़े कारण
बल्लेबाजों के खराब शॉटभारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इस मैच में दोनों पारियों में खराब शॉट खेलकर आउट हुए. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस मैच में कोई भी गेंद ऐसी नहीं फेंकी थी, जिसे खेलने में बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा हो. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना शॉट ने टीम इंडिया की हार में अहम भूमिका निभाई.
खराब फील्डिंगभारतीय खिलाड़ियों द्वारा इस मैच में काफी खराब फील्डिंग की गई और कई अहम मौकों पर टीम ने खिलाड़ियों ने कैच टकपाए. ओली पोप जिन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली, उनके शतक लगाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम दो कैच टपकाए. भारतीय खिलाड़ियों द्वारा की गई खराब फील्डिंग ने हार में अहम भूमिका निभाई.
फ्लॉप हुआ टॉप ऑर्डरइंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया था. यह मैच भारत की मुठ्ठी में नजर आ रहा था, लेकिन टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप हुआ और टीम इंडिया को जीता हुआ मैच हारना पड़ा. शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल पाए. भारत ने 63 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे.
दूसरी पारी में खराब गेंदबाजीभारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में औसत नजर आए. इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों को भारतीय विश्व स्तरीय स्पिनर्स को खेलने में अधिक परेशानी नहीं हुई. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में रेहान अहमद ने 28, बेन फोक्स ने 34 तो टॉम हार्टले ने 34 रनों की अहम पारी खेली, इसके अलावा ओली पोप ने अकेले दम पर दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की खबर ली.
बैजबॉल को कम करके आंकाभारतीय टीम पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से काफी आगे थी. इंग्लैंड की टीम पिछड़ गई थी और यहीं पर किसी भी टीम का आत्मविश्वास कम होना स्वाभाविक था. लेकिन इसके बाद इंग्लैंज ने दमदार वापसी की और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड मैच में वापसी करने में संभव रही. भारतीय टीम दूसरी पारी में काफी आश्वस्त नजर आ रही थी और शायद उसने इंग्लैंड के बैजबॉल को कम करके आका जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में आसानी से 400 रनों का आंकड़ा छू लिया.
यह भी पढ़ें: AUS vs WI: "हम दुनिया को दिखाना चाहते थे..." गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "190 की बढ़त मिलने के बाद हमें लगा..." रोहित शर्मा ने बताया कहां चूकी टीम, हार के बाद दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं