Kraigg Brathwaite Big Statement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने कहा कि यहां पर टेस्ट जीते कई साल हो गए थे, ऐसे में यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है. वेस्टइंडीज ने शमर जोसेफ की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को गाबा में हराकर इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज बीते करीब 30 सालों से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी. इस दौरे के सीरीज के पहले मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर वेस्टइंडीज के इतिहास रचते हुए डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. वेस्टइंडीज गाबा में ऑस्ट्रेलिया को डे-नाइट टेस्ट में हराने वाली पहली टीम बनी है. वहीं इस मैच में जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान काफी खुश नजर आए और उन्होंने तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की जमकर तारीफ की, जिन्होंने टूटे अंगूठे के साथ गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने कहा कि यहां पर टेस्ट जीते कई साल हो गए थे, ऐसे में यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है. क्रैग ब्रैथवेट ने कहा,"मुझे यह (डे-नाइट टेस्ट) पसंद है, हमने ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच जीता इसलिए यह आश्चर्यजनक है. हमारे लिए यह बहुत मायने रखता है, यहां टेस्ट मैच जीते हुए कई साल हो गए हैं. लेकिन मेरे लिए तो ये शुरुआत है. हमें ऐसा करते रहना चाहिए. मुझे कहना होगा कि हमारे पास दो शब्द थे जिन्होंने हमें इस टेस्ट मैच में प्रेरित किया, रॉडनी हॉग ने कहा कि हम पथेटिक और निराश थे. वही हमारी प्रेरणा थी." क्रैग ब्रैथवेट ने आगे कहा,"हम दुनिया को दिखाना चाहते थे कि हम पथेटिक नहीं हैं. और मुझे उससे पूछना चाहिए, क्या ये मांसपेशियां उसके लिए काफी बड़ी हैं (उसकी बाइसेप्स दिखाती हैं). मैं दुनिया को दिखाना चाहता था कि हम किस चीज़ से बने हैं."
"Mr Rodney Hogg said we were pathetic and hopeless. So that was our inspiration, we wanted to show the world we are not pathetic.
— 7Cricket (@7Cricket) January 28, 2024
"And I must ask him, are these muscles big enough for him?"
- Kraigg Brathwaite #AUSvWI pic.twitter.com/Js2Eo7kqSD
क्रैग ब्रैथवेट ने शमर जोसेफ की तारफी करते हुए कहा,"डॉक्टर ने मुझसे कहा कि शमर यह कर सकता है और मुझे उसका समर्थन करना पड़ा. वह एक सुपरस्टार हैं. मैं जानता हूं कि वह भविष्य में वेस्ट इंडीज के लिए बहुत अच्छा काम करेगा. बस उनका विश्वास अविश्वसनीय है, उन्होंने मुझसे कहा कि जब तक हम इसे जीत नहीं लेते तब तक वह गेंदबाजी करना बंद नहीं करेंगे. हमें अपने खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है, उन्होंने बहुत जोश और जज्बा दिखाया, खासकर पहले टेस्ट के बाद. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि वे किस तरह संघर्ष करते हैं, विशेषकर बल्लेबाज. हम इस जीत से ही सीख सकते हैं. मेरा मानना है कि जितना अधिक उतना बेहतर, हम इसी तरह सीखते हैं. मैं निश्चित रूप से अधिक टेस्ट क्रिकेट पसंद करूंगा."
बात अगर मुकाबले की करें तो वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा में डे-नाइट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. वेस्टइंडीज ने केवेम हॉज (71), जोशुआ डा सिल्वा (79) और केविन सिंक्लेयर (50) की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर पहली पारी में 311 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में उस्मान ख्वाजा (75), एलेक्स कैरी (65) और पैट कमिंस (64) की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर 289 रन बनाने में सफल हुई. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई और टीम ने 193 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 207 रनों पर ढेर हो गई.
यह भी पढ़ें: "मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज ने..." गाबा टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बताया आखिर कहां हुई चूक
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने नेट्स पर शुरू किया अभ्यास, खुद शेयर किया वीडियो, कहा- "जो भी संभव होगा..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं