Ind vs Eng: इंग्लैंड ने रविवार को हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत को 28 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. बैजबॉल पर सवार इंग्लैंड की यह ऐतिहासिक जीत है क्योंकि इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर मैच में काफी पिछड़ गई थी और उसने भारत को जीत के लिए केवल 231 रनों का लक्ष्य दिया था. लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन इंग्लैंड के स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. भारतीय टीम दूसरी पारी मे 69.2 ओवर में 202 रन पर सिमट गयी. भारत ने चाय तक तीन विकेट गंवाकर 95 रन बनाये थे. लेकिन अंतिम सत्र में बाकी बचे सभी विकेट गंवा दिये. वहीं मैच की हार के बाद भारतीय कप्तान ने बताया है कि आखिर टीम कहां चूकी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा,"चार दिनों तक क्रिकेट खेला गया है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कहां गलती हुई. 190 की बढ़त मिलने के बाद हमें लगा कि हम खेल में काफी आगे हैं. असाधारण बल्लेबाजी, मैंने भारतीय परिस्थितियों में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा देखी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी में से एक, ओली पोप ने शानदार पारी खेली. मुझे लगा कि 230 का स्कोर हासिल किया जा सकता है, पिच में ज्यादा कुछ नहीं था. हमने स्कोर तक पहुंचने के लिए अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. मैंने जाकर देखा कि हमने कहां गेंदबाजी की, हमने सही क्षेत्र में गेंदबाजी की. जब आप दिन खत्म करते हैं, तो आप विश्लेषण करते हैं कि क्या अच्छा रहा और क्या अच्छा नहीं रहा. गेंदबाजों ने योजनाओं को वास्तव में अच्छी तरह से क्रियान्वित किया, लेकिन आपको अपनी टोपी उठानी होगी और पोप से कहना होगा कि अच्छा खेले. वह कुछ गंभीर पारी थी. एक या दो चीज़ों पर नज़र डालना कठिन है. कुल मिलाकर, हम एक टीम के रूप में विफल रहे."
रोहित शर्मा ने आगे कहा,"पहली पाराी में उनकी बल्लेबाजी और हमारी बल्लेबाजी के बाद, मुझे लगा कि हम खेल में काफी आगे हैं. हमने उस स्कोर तक पहुंचने के लिए अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. मैं चाहता था कि वे (सिराज और बुमराह) खेल को पांचवें दिन तक ले जाएं. 20-30 रन, कुछ भी संभव है. निचले क्रम ने वास्तव में वहां बहुत अच्छा संघर्ष किया और शीर्ष क्रम को दिखाया कि आपको उससे कैसा लड़ने की जरूरत है. आपको चरित्र दिखाने की ज़रूरत है, आपको काफी बहादुर होने की ज़रूरत है, जो मैंने सोचा था कि हम नहीं थे. हम कुछ मौके लेना चाहते थे, हमने बल्ले से जोखिम नहीं उठाया. लेकिन ऐसा हो सकता है. यह सीरीज का पहला गेम है, मुझे उम्मीद है कि लोग इससे सीखेंगे."
बात अगर मैच की करें तो ओली पोप (196 रन) के जोशीले शतक के बाद डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले (62 रन देकर सात विकेट) के जादुई स्पैल से इंग्लैंड ने रविवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत पर 28 रन की यादगार जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की. इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य दिया. लेकिन हार्टले की फिरकी के जाल में फंसकर मेजबान टीम चौथे दिन दूसरी पारी में 69.2 ओवर में 202 रन पर सिमट गयी. चौथे दिन 316 के स्कोर से आगे खलने उतरी इंग्लैंड की टीम चौथे दिन पोप की बदौलत दूसरी पारी में 420 रन बनाने में सफल हुई.
इंग्लैंड से मिले 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई. शुभमन गिल (0), यशस्वी जयसवाल (15) और श्रेयस अय्यर (13) अपनी ही असमक्षता से आउट हुए. इसके अलावा केएस भरत को छोड़कर लगभग सभी बल्लेबाज चौका लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. भारत ने चौथे दिन चाय तक केवल तीन विकेट गंवाए थे. हालांकि, चाय के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई.
भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन (28) और केएस भरत (28) ने आठवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर टीम की उम्मीद जरुर जगाई, लेकिन हार्टले ने पहले केएस भरत और उसके बाद अश्विन को आउट कर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी. भारत को नौंवा झटका 177 के स्कोर पर लगा था, लेकिन इसके बाद मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने अंत तक संघर्ष किया और टीम इंडिया की डूबती नैय्या पार लगाने की कोशिश करते रहे. हालांकि, अंत में सिराज आउट हुए और भारत को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: AUS vs WI: "हम दुनिया को दिखाना चाहते थे..." गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के 'बैजबॉल' के सामने रोहित एंड कंपनी हुई पस्त, जानिए क्या रहे हार के अहम कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं