विज्ञापन

'ओपनर बनाओ नहीं तो टीम में कोई मतलब नहीं', स्टार खिलाड़ी को लेकर अफरीदी के बयान से पाक टीम में हलचल मचनी तय

Shahid Afridi on Pakistan T20I Opener: शाहिद अफरीदी ने इस स्टार बल्लेबाज को T20I में बतौर ओपनर जिम्मेदारी देने की बात कही है.

'ओपनर बनाओ नहीं तो टीम में कोई मतलब नहीं', स्टार खिलाड़ी को लेकर अफरीदी के बयान से पाक टीम में हलचल मचनी तय
Shahid Afridi on Pakistan T20I Opener:

Shahid Afridi on Pakistan T20I Opener: पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों के चयन और ऊके किरदार को लेकर किये गए फैसले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर कुछ वैसा ही सुनने को मिला है.पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दे दिया है. 'बैटिंग विद विमल' के रिपोर्ट के अनुसार अफरीदी ने बाबर को लेकर जो कहा है वो उनके काबिलियत को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा इशारा है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना ​​है कि बाबर आज़म की T20I टीम में तब तक कोई भूमिका नहीं है जब तक वह ओपनर के तौर पर नहीं खेलते. बाबर हाल ही में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि पहले वह पहली पसंद ओपनर के तौर पर थे और उस पोजीशन पर उन्हें काफी सफलता मिली थी.

उनके स्ट्राइक-रेट को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है, ऐसे में अफरीदी को लगता है कि 31 साल के इस खिलाड़ी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर लाकर फिर से ओपनर बनाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. "बाबर आज़म को ओपनर के तौर पर खेलना चाहिए, वरना पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उनकी कोई भूमिका नहीं है."

बाबर को हाल ही में फिर से टेस्ट कप्तान बनाया गया था और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें उन्होंने 96.50 की औसत से 193 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे. वेस्टइंडीज का दौरा खत्म होने के बाद, पाकिस्तान अब 19 अगस्त से 13 सितंबर तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगा.

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आज़म (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फ़ज़ल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अवैस जफर, गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस पर निर्भर), शान मसूद और उबैद शाह.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Mohammad Babar Azam, Sahibzada Mohammad Shahid Khan Afridi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com