विज्ञापन

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज क्यों नहीं खेल रहे पहला वनडे? मैच से बाहर होने की आ गई वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मोहम्मद सिराज भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट खेलने के बाद उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ने उन्हें पहले मैच में आराम देने का फैसला किया है.

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज क्यों नहीं खेल रहे पहला वनडे? मैच से बाहर होने की आ गई वजह
मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले का आगाज हो चुका है. मगर भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैदान से बाहर हैं. जिसके बाद हर किसी का बस एक ही सवाल है. आखिर क्यों वह पहला वनडे मुकाबला नहीं खेल रहे हैं? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. वनडे सीरीज से पहले सिराज न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया 'ए' की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आ रहे थे. यहां उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने अहम चार विकेट भी चटकाए थे. मुकाबले के समाप्त होते ही उन्हें आज मैदान में उतरना था, जो कि आसान नहीं था. यही वजह है कि उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए पहले वनडे से उन्हें आराम दिया गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन 

1 रोहित शर्मा, 2 शुभमन गिल (कप्तान), 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 अक्षर पटेल, 7 नमन धीर, 8 अंशुल कंबोज, 9 आक़िब नबी, 10 गुरनूर बराड़ और 11 अर्शदीप सिंह. 

पहले वनडे में चार गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है भारतीय टीम 

पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम कुल चार गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है. जिसमें अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. यही नहीं टीम में दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. ये ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नमन धीर हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर है. रोहित शर्मा, कैप्टन शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मुख्य बल्लेबाज हैं. 

मोहम्मद सिराज का वनडे करियर 

मोहम्मद सिराज ने खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से कुल 51 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 50 पारियों में 25.67 की औसत से 77 सफलता हाथ लगी है. सिराज के नाम वनडे में एक बार पांच और दो बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. 21 रन खर्च कर छह विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज तो बस बहाना है, असल तैयारी तो कुछ और ही चल रही है, कैप्टन गिल ने रहस्य से उठाया पर्दा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Mohammed Siraj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com