विज्ञापन

SA vs NZ Semi-Final: बारिश की वजह से रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड मुकाबला तो फाइनल में कौन? कुछ ऐसा बनेगा समीकरण

SA vs NZ T20 WC 2026 Final Qualification Scenario: सुपर 8 चरण के उल्ट, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी (ICC) ने अतिरिक्त समय का प्रावधान किया है. तय दिन पर मुकाबला पूरा कराने के लिए 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है.

SA vs NZ Semi-Final: बारिश की वजह से रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड मुकाबला तो फाइनल में कौन? कुछ ऐसा बनेगा समीकरण
SA vs NZ T20 WC 2026 Final Qualification Scenario:
  • T20 WC के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला करेंगी
  • दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक सभी मैच जीतकर मजबूत दावेदार के रूप में अपनी जगह बनाई है
  • न्यूजीलैंड ने ग्रुप चरण में तीन जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल में जगह हासिल की है

SA vs NZ T20 WC 2026 Final Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच के बाद टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट टीम तय हो जाएगी. दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में दूसरी बार भिड़ेंगी, लेकिन इस बार मुकाबले का महत्व कहीं अधिक है. ग्रुप चरण में हुआ मैच उतना निर्णायक नहीं था, जबकि अब दांव फाइनल में जगह बनाने का है.

साउथ अफ्रीका का दमदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. टीम ने ग्रुप चरण में सभी मुकाबले जीते और सुपर 8 में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरे चरण में भारत के खिलाफ मिली जीत ने उसे खिताब का मजबूत दावेदार बना दिया है. नॉकआउट मुकाबले में भी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

न्यूजीलैंड का उतार-चढ़ाव भरा सफर

न्यूज़ीलैंड टीम ने ग्रुप चरण में तीन जीत और एक हार के साथ आगे बढ़ने का रास्ता बनाया. यह हार उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को हराया, इंग्लैंड के खिलाफ हार झेली, जबकि पाकिस्तान के साथ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए खास नियम

सुपर 8 चरण के उल्ट, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी (ICC) ने अतिरिक्त समय का प्रावधान किया है. तय दिन पर मुकाबला पूरा कराने के लिए 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है. यदि बारिश के कारण खेल प्रभावित होता है, तो बॉल-आउट या टॉस से फैसला नहीं होगा. ऐसी स्थिति में सुपर 8 की अंकतालिका के आधार पर निर्णय लिया जाएगा.

रिजर्व डे का विकल्प

यदि 4 मार्च को होने वाला सेमीफाइनल पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो मुकाबला 5 मार्च को रिजर्व डे पर वहीं से शुरू होगा, जहां से खेल रुका था. अगर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं हो पाता, तो सुपर 8 में ऊंची रैंकिंग वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. सुपर 8 ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहा था, जबकि न्यूजीलैंड ग्रुप 2 में तीन अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा था. ऐसे में बारिश की स्थिति में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जहां दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, New Zealand, T20 World Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com