विज्ञापन

'सिर्फ एक ही खिलाड़ी है जो 'चुनौती' दे सकता है, कौन तोड़ेगा विराट कोहली के IPL में 9000 रन का महारिकॉर्ड, इरफान पठान ने बताया

IPL 2026, Virat Kohli record: विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 9000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. कोहली के इस रिकॉर्ड के मुकाम पर किसी दूसरे खिलाड़ी का पहुंच पाना मुश्किल नजर आ रहा है

'सिर्फ एक ही खिलाड़ी है जो 'चुनौती' दे सकता है, कौन तोड़ेगा विराट कोहली के IPL में 9000 रन का महारिकॉर्ड, इरफान पठान ने बताया
Irfan Pathan on Virat Kohli: IPL 2026 कोहली का चुनौती कौन दे सकता है

Who will break Virat Kohli 9,000 IPL runs:  हाल ही में विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं. ऐसे में अब कोहली के इस रिकॉर्ड के मुकाम पर दूसरा कौन खिलाड़ी होगा, इसको लेकर पूर्व दिग्गज अपनी राय देने लगे हैं.भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की हो कोहली के इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकता है. इरफान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर उस खिलाड़ी के बारे में बात की है. इरफान ने जो पोस्ट किया है वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

विराट कोहली ही खुद को चुनौती दे सकते हैं

इरफान ने पोस्ट में लिखा है कि कोहली के इस रिकॉर्ड को चुनौती कोहली ही दे सकते हैं. इरफान ने कोहली के लिए लिखा, "विराट कोहली को अगर कोई चुनौती दे सकता है तो वह खुद विराट कोहली है. इसलिए आईपीएल में ये 9000 रन का माउंट एवरेस्ट उनके लिए सिर्फ एक पड़ाव है, मंजिल नहीं."

विराट कोहली ने 275 आईपीएलमैचों की 267 पारियों में 40.05 की औसत और 133.05 के स्ट्राइक रेट से 9,012 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर आईपीएल में नाबाद 113* रन रहा है.इस आईपीएल में विराट अब ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 8 पारियों में 58.50 की औसत और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और इस आईपीएल में उनका  81 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. 

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आरसीबी

दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ, RCB ने आठ मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की है, और उनके खाते में 12 अंक हो गए हैं. RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. DC के लिए यह पांचवीं हार है  और इस हार के कारण वे पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर हैं. 

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com