विज्ञापन

राजस्थानी छोरा आया, पंजाब को धो डाला, मैच जिता गया, छा गया, आखिर कौन है ये शुभम दुबे?

Who is Shubham Dubey? राजस्थान रॉयल्स की जीत में मैच के हीरो जरूर अफ्रीकी खिलाड़ी डोनोवन फरेरा रहे. मगर भारतीय अनकैप्ड स्टार शुभम दुबे के प्रदर्शन को भी भुलाया नहीं जा सकता है. जिन्होंने टीम के लिए महज 12 गेंदों में 258.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 31 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

राजस्थानी छोरा आया, पंजाब को धो डाला, मैच जिता गया, छा गया, आखिर कौन है ये शुभम दुबे?
Shubham Dubey

Who is Shubham Dubey? आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते मंगलवार (28 अप्रैल) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां रॉयल्स की टीम आखिरी ओवर में चार गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो जरूर अफ्रीकी खिलाड़ी डोनोवन फरेरा रहे. मगर भारतीय अनकैप्ड स्टार शुभम दुबे (Shubham Dubey) के प्रदर्शन को भी भुलाया नहीं जा सकता है. टीम जब आखिरी के ओवरों में रनों के लिए संघर्ष कर रही थी. उस दौरान उन्होंने ना केवल फरेरा का साथ निभाया, बल्कि छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 258.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 31 रनों की विस्फोटक पारी  भी खेली. इस बीच क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले.  

कौन हैं शुभम दुबे?

शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त साल 1994 में महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ था. मौजूदा समय में वह 31 साल और 245 दिन के हैं. शुभम बाएं हाथ से बल्लेबाजी, जबकि दाहिने हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं. टीम में वह मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर शिरकत करते हैं. घरेलू क्रिकेट में शुभम विदर्भ क्रिकेट टीम की तरफ से जलवा बिखरते हैं, जबकि आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के बेड़े का हिस्सा हैं.

आरआर ने शुभम दुबे पर खर्च किए हैं 5.80 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुभम दुबे को साल 2024 की नीलामी में अपने साथ जोड़ा था. उस दौरान फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी के ऊपर कुल 5.80 करोड़ रुपये लुटाए थे. नीलामी में शुभम 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे. जहां फ्रेंचाइजी ने उन्हें 29 गुना ज्यादा की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था. तब से अबतक वह टीम के साथ बने हुए हैं. 

शुभम दुबे का घरेलू क्रिकेट करियर 

शुभम दुबे ने खबर लिखे जाने तक कुल तीन फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट ए और 41 टी20 मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की पांच पारियों में 18.75 की औसत से 75, 18 लिस्ट ए की 12 पारियों में 36.28 की औसत से 254 और टी20 की 36 पारियों में 38.47 की औसत से 808 रन निकले हैं. शुभम दुबे के नाम टी20 क्रिकेट में दो अर्धशतक दर्ज है. ये टी20 रन उन्होंने 156.58 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 

शुभम दुबे का आईपीएल करियर 

शुभम दुबे ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 15 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 31.5 की औसत से 189 रन निकले हैं. 34 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. आईपीएल में उन्होंने 175.00 की स्ट्राइक रेट ने बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी 15 की उम्र में कैसे बने 'सिक्सर किंग'? फोन पर बांग्लादेशी दिग्गज को बताई चार घंटे वाली राज
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com