देश के होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके उम्दा खेल की हर कोई सराहना कर रहे हैं. फिलहाल वह आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हैं और जमकर अपनी चमकर बिखेर रहे हैं. यहां वह बड़े-बड़े नामी गेंदबाजों के खिलाफ जिस आसानी के साथ छक्के लगा रहे हैं. उसे देख हर कोई हैरान है. उनके इसी कला को देखते हुए पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर आशिकुर रहमान ने भी उनकी सराहना की है. उन्होंने बताया है कि महज 15 साल का होने के बावजूद वह इतनी आसानी से कैसे छक्के जड़ देते हैं. रहमान ने मजूमदार के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, 'आईपीएल टीम में चुने जाने के बाद मैंने उन्हें कॉल करके उनकी तैयारियों के बारे में पूछा था. उस दौरान उन्होंने बताया था कि वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चार घंटे सिर्फ छक्के मारने का अभ्यास करते हैं. जिससे मैचों में छक्के लगाना स्वाभाविक नजर आता है. हम अक्सर इन बातों पर चर्चा करते थे.'
सिक्सर किंग बनके उभरे हैं वैभव सूर्यवंशी
जारी टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का कहर देखने को मिल रहा है. वह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नए सिक्सर किंग बनके उभरे हैं. आईपीएल 2026 में खबर लिखे जाने तक सूर्यवंशी ने आरआर की तरफ से कुल नौ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 37 छक्के निकले हैं. टूर्नामेंट के 40 मैच बीत जाने के बाद वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायादान पर काबिज हैं. दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. जिन्होंने 28 छक्के उड़ाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल 16 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 16 पारियों में 40.75 की औसत से 652 रन निकले हैं. यहां उनके नाम दो शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है. ये रन उन्होंने 224.83 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. वैभव के बल्ले से प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 61 छक्के और 52 चौके निकल चुके हैं.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखकर यशस्वी को अच्छा लगता है या बुरा? भविष्य के स्टार ने आखिरकार बोल ही दी दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं