विज्ञापन

इंग्लैंड के क्रिकेटर पर रेप का आरोप, कोर्ट पहुंचेगा बल्लेबाज, टीम ने भी किया सस्पेंड, कौन हैं रॉबिन दास?

एसेक्स की तरफ से शिरकत करने वाले युवा क्रिकेटर रॉबिन दास के ऊपर रेप के दो आरोप लगाए गए हैं. वह आगामी नौ अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होंगे.

इंग्लैंड के क्रिकेटर पर रेप का आरोप, कोर्ट पहुंचेगा बल्लेबाज, टीम ने भी किया सस्पेंड, कौन हैं रॉबिन दास?
रॉबिन दास

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक एसेक्स की तरफ से शिरकत करने वाले युवा क्रिकेटर रॉबिन दास के ऊपर रेप के दो आरोप लगाए गए हैं. वह आगामी नौ अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होंगे. इससे पहले उन्हें पिछले साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी मार्च 2024 में लंदन स्थित ब्रिक्सटन इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना की रिपोर्ट सामने आने के बाद की गई थी. 

चार्ज लगने के बाद एसेक्स ने रॉबिन को कर दिया था सस्पेंड 

24 वर्षीय क्रिकेटर रॉबिन दास चार्ज लगने के बाद से एसेक्स की तरफ से सस्पेंड हैं. टीम की तरफ से पिछली बार मैदान में उन्हें उतरने का अवसर 21 जुलाई को मिला था. उस दौरान उन्होंने मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप में शिरकत किया था. 

एसेक्स की तरफ से 62 मुकाबलों में शिरकत कर चुके हैं रॉबिन 

रॉबिन दास एसेक्स की तरफ से सभी फॉर्मेट में मिलाकर 62 मुकाबलों में नजर आ चुके हैं. यहीं नहीं उन्हें चार साल पहले साल 2022 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतरने का मौका भी मिल चुका है. 

हालांकि, उन्हें इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचाने का अबतक अवसर नहीं मिला है. घरेलू क्रिकेट में रॉबिन ने खबर लिखे जाने तक कुल नौ फर्स्ट क्लास, 29 लिस्ट 'ए'और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं. 

इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 13 पारियों में 25.15 की औसत से 327, लिस्ट 'ए' की 29 पारियों में 28.75 की औसत से 805 और टी20 की 22 पारियों में 17.94 की औसत से 341 रन निकले हैं. 

कौन हैं रॉब‍िन दास? 

रॉब‍िन दास का जन्म 27 फरवरी साल 2002 में लेटनस्टोन में हुआ था. खबर लिखे जाने तक वह 24 साल और नौ दिन के हैं. दाहिने हाथ से वह बल्लेबाजी करते हैं. दास की पढ़ाई लिखाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में हिस्ट्री से हुई है. वह ब्रिटिश-बांग्लादेशी हैं. दास के पिता सिलहट से आते हैं.

यह भी पढ़ें- रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस में क्या है कॉमन? गंभीर ने खोला राज, कहां- 'इस मामले में बहुत भाग्यशाली हूं'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com