भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी देखरेख में ब्लू टीम की अगुवाई करने वाले कप्तानों के बारे में खास चर्चा की है. उन्होंने खुद को इस मामने में काफी भाग्यशाली भी बताया है कि जिन कप्तानों ने उनके अधीन खेला है. उन्होंने खुद के प्रदर्शन से पहले टीम को वरियता दी है. 44 वर्षीय हेड कोच ने जियोस्टार के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने चार कप्तानों के साथ काम किया है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अब शुभमन गिल एवं श्रेयस अय्यर के साथ. जिन भी कप्तानों के साथ मैंने काम किया है. उन सभी की पहली प्राथमिकता हमेशा से टीम रही है. मैं इस मामले में खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसे चार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है. जिन्होंने हमेशा खुद से पहले टीम को रखा है.
गंभीर ने गिल को लेकर कही दिल की बात
यही नहीं उन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को काफी खुशकिस्मत खिलाड़ी करार दिया है. उनका कहना है कि वनडे फॉर्मेट में उनके साथ अनुभवी स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. उन्होंने कहा, 'वनडे फॉर्मेट में वह काफी किस्मत वाले हैं. उन्हें मैदान के अंदर और बाहर मदद करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी मिले हैं.'
गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कप्तान के रूप में गिल ने अब तक खुद को हर कसौटी पर साबित किया है. जिसमें टीम चुनने से जुड़े मुश्किल फैसले भी शामिल हैं. उन्होंने जिम्मेदारी को बखूबी संभाला है.
गंभीर ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम से किसी को बाहर का रास्ता दिखाना हमेशा से चुनौती पूर्ण रहा है. मगर जब आपको एक युवा कप्तान के तौर पर ऐसा करना पड़ता है, तो कप्तान और कोच के लिए सबसे मुश्किल काम होता है. अब तक उन्होंने ऐसा किया है. उन्होंने सच में हर कसौटी पर खुद को साबित किया है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने अबतक सब कुछ सही किया है. वनडे फॉर्मेट में उनका समय थोड़ा मुश्किल रहा है. मगर मुझे विश्वास है कि हालात बदलेंगे. क्योंकि उन्होंने सब कुछ सही किया है.'
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, कौन हैं ल्यूक विलियम्स? नीता अंबानी ने खास अंदाज में किया स्वागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं