विज्ञापन

WPL 2027 में पहली बार दिखेगा आयरलैंड का दम, गुजरात ने लाखों में खरीदी स्टार ऑलराउंड

WPL 2027 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा.

WPL 2027 में पहली बार दिखेगा आयरलैंड का दम, गुजरात ने लाखों में खरीदी स्टार ऑलराउंड
Orla Prendergast
X (formerly Twitter)

WPL 2027 Auction: विमेंस प्रीमियर लीगऑक्शन में आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने इतिहास रच दिया है. गुजरात जायंट्स ने 24 वर्षीय खिलाड़ी को उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. इसके साथ ही वह WPL में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली आयरलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं.

कौन हैं ओर्ला प्रेंडरगास्ट?

1 जून 2002 को डबलिन में जन्मीं ओर्ला प्रेंडरगास्ट दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से मीडियम फास्ट गेंदबाजी करती हैं. उन्होंने अगस्त 2019 में नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जबकि अक्टूबर 2021 में वनडे क्रिकेट में आयरलैंड के लिए पहला मैच खेला.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने कम समय में खुद को आयरलैंड की प्रमुख ऑलराउंडरों में स्थापित किया है. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 50 मैचों में 1332 रन बनाने के साथ 30 विकेट भी लिए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रन है. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 88 मैचों में 2054 रन और 69 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 80 रन रहा है. बल्ले और गेंद दोनों से लगातार प्रदर्शन ने उन्हें आयरलैंड टीम का अहम खिलाड़ी बना दिया है.

ICC से भी मिल चुकी है पहचान

ओर्ला के प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है. अगस्त 2025 में शानदार खेल दिखाने के बाद उन्हें सितंबर 2025 में ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 144 रन बनाए और 4 विकेट लिए थे, जिसमें आयरलैंड ने 2-1 से सीरीज जीती थी. इसके बाद ICC महिला टी20 विश्व कप यूरोप क्वालिफायर में उन्होंने 244 रन और 7 विकेट लेकर अपनी ऑलराउंड क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.

फुटबॉल से शुरू हुआ था सफर

क्रिकेट में पहचान बनाने से पहले ओर्ला फुटबॉल भी खेल चुकी हैं. उन्होंने अंडर-17 स्तर पर रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और क्लब फुटबॉल में कैबिनटेली एफसी के लिए खेली थीं. हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया और यही निर्णय उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ.

गुजरात जायंट्स ने जताया भरोसा

WPL 2027 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट को 30 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि वह आगामी सीजन में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएं.

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी के शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. बुधवार को यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. गुजरात जायंट्स ने भारत की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा.  2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रहीं सोफी डब्ल्यूपीएल 2026 में नहीं खेल पाई थीं. उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था. यूपी वॉरियर्स ने बोली की शुरुआत की, लेकिन आरसीबी भी मुकाबले में बनी रही और एक मिनट से भी कम समय में कीमत 95 लाख रुपये तक पहुंच गई.

यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी, जिसके जवाब में आरसीबी ने 1.05 करोड़ रुपये की बोली लगाई. अंत में यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. बाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर, हिप की चोट से उबरने के बाद हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटी है.

यह भी पढ़ें-  IND vs ZIM 3rd ODI: सिर्फ 26 गेंदों में फिफ्टी... शेफाली के नाम बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 17 ओवर में जीता मैच

यह भी पढ़ें- WPL 2027 Auction: रिकॉर्डबुक में नाम दर्ज, फिर भी ऑक्शन में रही खाली हाथ, स्टार कप्तान फिर अनसोल्ड

यह भी पढ़ें- WPL Auction 2027 में सोफी मोलिन्यूक्स के लिए UP Warriorz ने खोला खजाना, बनीं पहली करोड़पति खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Premier League 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com