भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को ईडन पार्क में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व न्यूजीलैंड की टीम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शेष बचे दोनों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर तीसरे टी20 मुकाबले के लिए बैकअप के तौर पर जोड़े गए मैथ्यू फिशर को टीम के साथ आगे के मुकाबलों के लिए भी रखा गया है.
कौन हैं मैथ्यू फिशर?
मैथ्यू फिशर का जन्म 10 नवंबर साल 1999 में ऑकलैंड में हुआ था. मौजूदा समय में वह 26 साल और 353 दिन के हैं. टीम में वह बतौर तेज गेंदबाज शिरकत करते हैं. फिशर दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं, जबकि मौका मिलने पड़ने पर दाहिने हाथ से ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं.
मैथ्यू फिशर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
फिशर ने न्यूजीलैंड की तरफ से कुल दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको दो पारियों में 76.00 की औसत से केवल एक सफलता हाथ लगी है. वहीं बल्लेबाजी में उन्हें अबतक हाथ दिखाने का मौका नहीं मिला है.
मैथ्यू फिशर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
वहीं बात करें फिशर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से अबतक कुल एक टेस्ट, तीन वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको टेस्ट की दो पारियों में 19.00 की औसत से दो, वनडे की तीन पारियों में 36.00 की औसत से तीन और टी20 की दो पारियों में 76.00 की औसत से एक सफलता हाथ लगी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं