विज्ञापन

W,W,W,W: कौन हैं जमशेद आलम? जिन्होंने टी20 में ड्रीम डेब्यू करते हुए 4 गेंद पर ले लिए लगातार चार विकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में रेलवेज के युवा गेंदबाज जमशेद आलम ने अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ चार लगातार गेंदों पर चार विकेट झटकते हुए क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

W,W,W,W: कौन हैं जमशेद आलम? जिन्होंने टी20 में ड्रीम डेब्यू करते हुए 4 गेंद पर ले लिए लगातार चार विकेट
कौन हैं जमशेद आलम?
@X

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का ग्रुप 'बी' का एक रोमांचक मुकाबला बीते रविवार (22 नवंबर 2026) को रेलवेज और सौराष्ट्र के बीच इंदौर में खेला गया. जहां रेलवेज के गेंदबाज जमशेद आलम ने अपने ड्रीम डेब्यू मुकाबले में ही कमाल कर दिया है. टीम के लिए उन्होंने कुल कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 9.50 की इकॉनमी से 38 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मुकाबले के दौरान उन्होंने चार गेंदों पर लगातार चार सफलता भी प्राप्त की. पारी का चौथा ओवर डालते हुए उन्होंने पहले हार्विक देसाई को जुबैर अली के हाथों कैच आउट किया. उसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने प्रेरक मांकड़ को अपना शिकार बनाया. मांकड़ को उन्होंने बोल्ड किया. जमशेद ने ओवर की पांचवी गेंद पर रुचित अहीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिनका कैच उपेंद्र यादव ने पकड़ा. ओवर की आखिरी गेंद पर जमशेद ने समर गज्जर को भी आउट कर दिया. गज्जर को उन्होंने LBW करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया. 

कौन हैं जमशेद आलम?

इस कातिलाना गेंदबाजी के बाद जमशेद आलम रातोंरात स्टार बन गए हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. अगर आप सनसनी गेंदबाज के बारे में जानना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम आप तक लेकर आए हैं. 

जमशेद आलम का जन्म 13 दिसंबर साल 2002 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था. वह मौजूदा समय में वह 23 साल के हैं. अगले महीने 13 दिसंबर को वह 24 साल के हो जाएंगे. 

जमशेद दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. वहीं मौका मिलने पर दाहिने हाथ से ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. 

खबर लिखे जाने तक उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रेलवेज की तरफ से एक टी20 मुकाबला खेला है. जहां वह एक पारी में 7.60 की एवरेज से पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे हैं. बल्लेबाजी का उन्हें अब तक अवसर नहीं मिला है. 

यह भी पढ़ें- पाक कप्तान का खुलासा, 'टॉस जीतते ही तय कर लिया था 300+ रन बनाएंगे', कैसी टीम है इंडिया? जवाब हैरान कर देगा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com