विज्ञापन

Who is Aryaman Birla: आईपीएल का 'गुमनाम' खिलाड़ी, अब बना RCB टीम का नया चेयरमैन

आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम की ओर से आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1.78 अरब रुपये (16,000 करोड़ रुपये से अधिक) में खरीदने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आर्यमन बिड़ला इसके चेयरमैन बन जाएंगे.

Who is Aryaman Birla: आईपीएल का 'गुमनाम' खिलाड़ी, अब बना RCB टीम का नया चेयरमैन
Who is Aryaman Birla:

Who is Aryaman Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने मौजूदा आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,725 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है. नई मालिकाना संरचना के तहत, आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन का पद संभालेंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं. यह अधिग्रहण नियामक निकायों के साथ-साथ बीसीसीआई और आईपीएल व डब्ल्यूपीएल के शासी निकायों से मिलने वाली सामान्य मंजूरी पर निर्भर है.

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है आर्यमन विक्रम बिड़ला

आर्यमन बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं. 28 साल के आर्यमन एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेला था.  उन्होंने RCB के कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था, वेंकटेश अय्यर वही ऑलराउंडर हैं, जिन्हें नीलामी में 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. आर्यमन बिड़ला आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का भी हिस्सा रहे हैं.  इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मध्य प्रदेश के लिए 9 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और 414 रन बनाए, जिसमें ईडन गार्डन्स में बंगाल के खिलाफ बनाया गया एक शतक भी शामिल है। उन्होंने 4 लिस्ट-ए मैचों में भी 36 रन बनाए.

आर्यमन ने IPL 2018 की मेगा ऑक्शन में अपना नाम दिया था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच नहीं खेला और 2020 सीज़न से पहले उन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया गया. लगभग इसी समय आर्यमन ने 'गंभीर एंग्जायटी' (चिंता) से निपटने के लिए क्रिकेट से 'ब्रेक' लेने का फैसला किया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

अनन्या बिड़ला भी होंगी आरसीबी चैयरमैन का हिस्सा

आईपीएल टीम आरसीबी के नए चैयरमैन आर्यमान बिड़ला के साथ ही उनकी बहन अनन्या बिड़ला भी शामिल होंगी.  दोनों भाई-बहन मिलकर आदित्य बिड़ला ग्रुप को आगे बढ़ा रहे हैं जिसमें अब फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम भी शामिल हो गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com