विज्ञापन

नीतीश की पार्टी में बढ़ी खींचतान, रद्द हो सकती है बांका सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता, जानें पूरा मामला

जेडीयू ने बांका के सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता रद्द करने की मांग लोकसभा स्पीकर से की है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, SIR मुद्दे पर अलग रुख और बेटे के RJD टिकट पर चुनाव लड़ने के आरोप हैं.

नीतीश की पार्टी में बढ़ी खींचतान, रद्द हो सकती है बांका सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता, जानें पूरा मामला
गिरिधारी यादव और नीतीश कुमार
  • जनता दल यूनाइटेड ने लोकसभा स्पीकर को पत्र देकर बांका से सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है.
  • गिरधारी यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के आरोप लगे हैं.
  • यादव के बेटे ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसे जेडीयू ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लोकसभा स्पीकर को औपचारिक रूप से पत्र देकर पार्टी के बांका से सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है. जेडीयू के लोकसभा नेता दिलेश्वर कमैत ने यह नोटिस स्पीकर को सौंपा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक गिरधारी यादव पर लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.

क्यों उठाया जेडीयू ने यह कदम?

जेडीयू नेतृत्व के अनुसार गिरधारी यादव ने कई मौकों पर पार्टी लाइन से हटकर रुख अपनाया. SIR (Special Infrastructure Region) मुद्दे पर यादव ने सार्वजनिक रूप से पार्टी स्टैंड के खिलाफ बयान दिया. इतना ही नहीं उनके बेटे ने आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसे पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को 24 अकबर रोड बंगला खाली करने का आदेश, यूथ दफ्तर पर भी थमाया नोटिस, डेडलाइन भी दे दी

हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा जब बांका पहुंची तो यादव ने यह कहते हुए कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया कि उन्हें बुलाया नहीं गया. पार्टी का कहना है कि ये सभी गतिविधियां स्पष्ट रूप से एंटी-पार्टी रुख दर्शाती हैं.

अगला कदम क्या?

अब फैसला लोकसभा स्पीकर को लेना है कि क्या गिरधारी यादव को सदस्यता समाप्त करने के प्रावधान के तहत अयोग्य घोषित किया जाए. फिलहाल स्पीकर कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

जेडीयू ने संकेत दिया है कि वह संगठनात्मक अनुशासन पर समझौता नहीं करेगी और ऐसे किसी भी कदम को गंभीरता से लिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com