विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू किस टीम में हुआ है, भारत नंबर 2 , जानें नंबर 1 पर कौन !

IND vs IRE, 2nd T20I Record: सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और 121वें खिलाड़ी हैं

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू किस टीम में हुआ है, भारत नंबर 2 , जानें नंबर 1 पर कौन !
India becomes the second country to hand T20 debuts to the highest number of players.

Suryansh Shedge Prince Yadav Debut: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे को मौका दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले प्रिंस यादव को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में मौका दिया गया है। प्रिंस को डेब्यू कैप दिग्गज ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सौंपी। प्रिंस का कैप नंबर 121 है.

वहीं, सूर्यांश शेड्गे को संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी. शेड्गे का किसी भी फॉर्मेट में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्हें 120 नंबर कैप मिली। सूर्यांश को विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी. सूर्यांश पूर्व में घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी के इंजरी की वजह से बाहर होने के बाद सूर्यांश को उनकी जगह मौका दिया गया और अब उन्हें डेब्यू भी कराया जा चुका है. प्रिंस यादव और सूर्यांश को टीम में जगह मिलने और अब डेब्यू करने का मौका देने के पीछे उनका आईपीएल 2026 का प्रदर्शन है.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल में लखनऊ सुपर जांयट्स (एलएसजी) के लिए खेलते हैं। प्रिंस ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. प्रिंस के पास गति, उछाल, स्विंग, यॉर्कर है जो बल्लेबाजों को परेशान करती है। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में एलएसजी के लिए 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे. 

वहीं, सूर्यांश ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और अपनी क्षमता दिखायी थी. सूर्यांश ने 7 मैचों में 175 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए थे. 

सूर्यांश टी20 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और प्रिंस 121वें खिलाड़ी हैं.  भारत की तरफ से जनवरी 2025 में हर्षित राणा ने टी20 डेब्यू किया था, उसके बाद सूर्यांश और प्रिंस का डेब्यू हुआ है.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू कराने में पाकिस्तान नंबर 1 पर

सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और 121वें खिलाड़ी हैं. इस फ़ॉर्मेट में सिर्फ पाकिस्तान के पास ही ज्यादा कैप्स (125) हैं. इससे पहले जनवरी 2025 में हर्षित राणा ने T20I में भारत के लिए डेब्यू किया था, यानी 513 दिनों के बाद भारत को कोई नया खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में मिला है.  इस फ़ॉर्मेट में भारत के लिए दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बीच यह सबसे लंबा अंतराल है. इससे पहले सबसे लंबा अंतराल 451 दिनों का था, जो भुवनेश्वर कुमार (कैप 45, 25 दिसंबर 2012) और मोहम्मद शमी (कैप 46, 21 मार्च 2014) के बीच था

टी-20 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का डेब्यू कराने वाली टीम

  •  125 - पाकिस्तान
  •  121 - भारत
  • 119 - दक्षिण अफ्रीका
  • 118 - ऑस्ट्रेलिया
  •  112 - श्रीलंका
  • 111 - न्यूज़ीलैंड
  •  110 - वेस्ट इंडीज़
  •  109 - इंग्लैंड
  •  100 - संयुक्त अरब अमीरात
  • 93 - बांग्लादेश
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Yadav, Ireland Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com