China Digital Payment Viral Video: आज टेक्नोलॉजी काफी एडवांस हो चुकी है, जिसका उदाहरण देते वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. अगर आपसे कोई कहे कि सड़क पर भीख मांगने वाला शख्स कैश लेने से मना कर दे और क्यूआर कोड आगे बढ़ा दे, तो कुछ सेकेंड्स के लिए शायद आप भी हैरान हो जाएं, चीन में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर गले में क्यूआर कोड टांगकर भीख मांगते नजर आ रहा है. दरअसल, चीन घूमने गए एक भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर को सड़क पर एक जरूरतमंद बंदा मिला, जो खुले पैसे नहीं बल्कि डिजिटल पेमेंट ले रहा था. ब्लॉगर ने अपने मोबाइल से बुजुर्ग का क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन पैसे भेजे, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-गजब का बिजनेस आइडिया, यंग लड़के ने बड़े होटलों को बेचा रेत, VIDEO हो गया वायरल
भिखारी के गले में लटका था क्यूआर कोड कार्ड (Hi-Tech Beggar Carrying QR Code Card In China)
चीन का ये वायरल वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खलबली मचा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'onroadindian' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक ट्रैवल ब्लॉगर बता रहा है कि चीन में घूमते वक्त उसकी नजर सड़क पर घूम रहे एक बुजुर्ग शख्स पर पड़ी, जो कि गले में स्कैनर टांगकर घूम रहा था. ब्लॉगर ने बताया कि बुजुर्ग शख्स गले में आईडी कार्ड की तरह एक क्यूआर कोड लटकाए हुए था, जिसे देखकर ब्लॉगर ने उत्सुकता में अपना फोन निकाला और तुरंत उसका क्यूआर कोड स्कैन कर लिया. स्कैन करते ही उसके मोबाइल पर 1 युआन का डिजिटल पेमेंट हो गया. वहीं बुजुर्ग भी पेमेंट मिलने के बाद मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गया. ये देखकर ब्लॉगर खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाया और वीडियो में अपनी एक्सपीरियंस शेयर करने लगा.
मर्चेंट और बिजनेस अकाउंट से जुड़ा है स्कैनर (Scan Code Linked With Merchant Business Account)
ब्लॉगर ने वीडियो में बताया कि, वो इस बात से हैरान रह गया कि वो क्यूआर कोड किसी सामान्य निजी खाते का नहीं बल्कि एक बिजनेस मर्चेंट अकाउंट से जुड़ा था. इसका सीधा मतलब है कि वहां का बैंकिंग सिस्टम भी इस तरह के डिजिटल लेनदेन को सपोर्ट कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ लोग इसे 'चीन की तकनीक की तरक्की बता रहे हैं', तो वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि 'अब छुट्टा न होने का बहाना भी काम नहीं आएगा.'
ये भी पढ़ें:-बारिश ही तो थी...'भाईसाहब' ने बच्चे को पॉलीथीन में कर दिया पैक, VIDEO हुआ वायरल
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं