विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

...जब ऊंट ने की पाकिस्तान की जीत की भविष्यवाणी, पर तोता लगा गया चुप्पी!

अमीन यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक तोते से भी भविष्यवाणी कराने की कोशिश की. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी तोता कुछ नहीं बोला और उड़ गया.

...जब ऊंट ने की पाकिस्तान की जीत की भविष्यवाणी, पर तोता लगा गया चुप्पी!
अमीन हफ़ीज़ गायों से सवाल जवाब करने की कोशिश कर सुर्खियां बटोर चुके हैं
  • भारत और पाकिस्तान में कई लोग अमीन के काम को हल्की निगाह से देखते हैं
  • अमीन चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनकी ऐसी रिपोर्ट्स को देखें
  • तमाम कोशिशों के बावजूद भी तोते से भविष्‍यवाणी नहीं कराई जा सकी
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान में अपनी मज़ाकिया रिपोर्टिंग के लिए मशहूर टीवी पत्रकार अमीन हफ़ीज़ ने एक बार फिर नया गुल खिलाया है. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले अमीन लाहौर चिड़ियाघर जाकर ऊंट से भविष्यवाणी कराई. इसके लिए ऊंट के सामने हरा चारा रखा गया. एक तरफ पाकिस्तान नाम की तख़्ती और दूसरी तरफ भारत नाम की तख़्ती रखी गई. अमीन ने ऊंट से पूछा कि मैच कौन जीतेगा. इसके बाद ऊंट ने पाकिस्तान की तख़्ती की तरफ़ का चारा खाया. फिर अमीन पाकिस्तान जीतेगा के नारे लगाने लगे. उनके साथ साथ मौक़े पर मौजूद पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों ने भी ऐसा ही किया.

अमीन यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक तोते से भी भविष्यवाणी कराने की कोशिश की. एक स्टैंड के दोनों ओर भारत और पाकिस्तान का नाम लिखा गया. बीच में तोते को बिठा कर किसी एक तरफ का चुग्गा खाने को कहा गया. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी तोते ने किसी तरफ का चुग्गा नहीं खाया और उड़ गया. हालांकि अमीन ने इसे मैच के नतीजे से नहीं जोड़ा लेकिन जिस तरह से बर्मिंघम में मौसम के हालात हैं, अंदेशा ये हो रहा है कि कहीं ये मैच बरसात की भेंट न चढ़ जाए.

अमीन हफ़ीज़ इससे पहले एक फुटओवर ब्रिज़ से सड़क पार करती गायों से सवाल जवाब करने की कोशिश कर सुर्खियां बटोर चुके हैं. उनकी इस तरह की रिपोर्टिंग में गज़ब का कटाक्ष होता है. हालांकि भारत और पाकिस्तान में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो उनके काम को हल्की निगाह से देखते हैं. लेकिन अमीन ख़ुद इसमें बहुत मज़े लेते हैं. लाहौर से उन्होंने फोन पर बताया कि वे चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनकी ऐसी रिपोर्ट्स को देखें और हंसें. बेशक कोई उन्हें कम अक्ल समझे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy 2017, India Vs Pakistan, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan Match, Camel Predicted Pakistan's Victory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com