विज्ञापन

तब सचिन के डेब्यू के समय और अब वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के समय में क्या अंतर है? संजय मांजरेकर ने बताया

वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में मौका मिल चुका है. फैन्स अब वैभव को भारत के सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए जल्द से जल्द देखना चाहते हैं.

तब सचिन के डेब्यू के समय और अब वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के समय में क्या अंतर है? संजय मांजरेकर ने बताया
संजय मांजरेकर ने वैभव और सचिन को लेकर बात की

Sachin Tendulkar debut Vs Vaibhav Sooryavanshi's debut: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं. आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव को मौका मिला तो 15 साल का यह खिलाड़ी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, अभी यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. ऐसे में जब वैभव, तेंदुलकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं तो सचिन के डेब्यू के समय टीम इंडिया में शामिल संजय मांजरेकर ने उस समय को लेकर बात की है. मांजरेकर ने सचिन के डेब्यू के समय और इस समय वैभव के डेब्यू के समय जो माहौल बन रहा है, उसको लेकर अपनी राय दी है. सोनी स्पोर्ट्स पर संजय ने सचिन और वैभव को लेकर बात की. 

संजय मांजरेकर ने वैभव और सचिन के डेब्यू को लेकर बात की

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, "देखिए मैं दोनों के डेब्यू के समय को लेकर तुलना नहीं करना चाहूंगा. क्योंकि दिनों का एरा अलग है. वैभव ने टी-20 क्रिकेट में कमाल की काबिलियत दिखाई है.सचिन और वैभव के डेब्यू के समय की तुलना नहीं हो सकती है. देखिए वैभव टी-20 में अपने खेल से विश्व क्रिकेट को प्रभावित कर रहे हैं. वहीं, बात सचिन ने टेस्ट में किया था. सचिन ने टेस्ट में वही काम किया था जो वैभव आज टी-20 में कर रहे हैं. टी-20 और टेस्ट क्रिकेट की तुलना नहीं हो सकती है". 

संजय मांजरेकर ने कहा, "लेकिन यह देखकर अच्छा लग रहा है कि जिस देश में क्रिकेट को धर्म की तरह देखा जाता है, वहां ऐसे खिलाड़ी सामने आ रहे हैं जो दुनिया पर राज करते हैं. इस उम्र में आपके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व क्रिकेट में धमाका कर रहे हैं. इस उम्र के पड़ाव में बड़े लेवल पर जाकर खेलना अपने आप में बड़ी बात है". 

वहीं, मांजरेकर ने कहा,  "जब सचिन ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था तो उन्होंने बिना किसी डर के बल्लेबाजी की, वही बात मुझे वैभव में नजर आती है. बात करूं सचिन की तो जब वह टीम में आया था तो निडर था. वहीं हाल इस समय टी-20 में वैभव कर रहे हैं.  यही तो राज़ .. ये सभी युवा खिलाड़ी जो सामने आ रहे हैं, यह एक रोमांचक समय है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com