विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कह रहे पाकिस्तान के क्रिकेटर्स ?

Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी के शानदार सफर का अंत कर दिया और सात विकेट से जीत दर्ज करके गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कह रहे पाकिस्तान के क्रिकेटर्स ?
Vaibhav Sooryavanshi

Pakistan's cricketers reaction on Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के 15 साल के वंडरबॉय वैभव सूर्यवंशी ने वैसे तो दुनिया भर के दिग्गजों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. लेकिन खासकर पाकिस्तान में भी वैभव को लेकर खूब चर्चा हो रही है. पहले पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा विराट कोहली के फ़ैन्स नज़र आते थे... लेकिन वैभव की धमाकेदार पारियों ने सरदह पार भी क्रिकेट फ़ैन्स और एक्सपर्ट्स को अपना दीवाना बना दिया है.इस सीजन आईपीएल में वैभव ने 776 रन बनाने का कमाल किया है. 

मो. यूसुफ़ नहीं दिखा पाए बड़ा दिल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मो. यूसुफ़ वैभव की बैटिंग के मुरीद तो हुए..लेकिन दिल बड़ा नहीं दिखा पाए. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ  ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखकर एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोहम्मद यूसुफ  ने वैभव सूर्यवंशी को मौजूदा क्रिकेट का दूसरा शाहिद अफरीदी करार दे दिया है. मोहम्मद यूसुफ  ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "15 साल के क्रिकेट सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी मुझे शाहिद अफरीदी की याद दिलाते हैं..युवा, निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से भरपूर. भविष्य यहीं है!" 

ब्रैडमैन-सचिन-लारा-डिविलियर्स के गुण

मो. यूसुफ़ की टिप्पणी के बाद दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स ने ट्रोल भी किया. कहां तो वैभव की तुलना टॉम मूडी डॉन ब्रैडमैन से कर रहे हैं, कहां मो. युसूफ़ आफ़रीदी को बीच में ले आए.  क्रिकेट एक्सपर्ट्स वैभव सूर्यवंशी में सचिन तेंदुलकर की हिम्मत, वीरेन्दर सहवाग का बेफ़िक्रि अंदाज़, ब्रायन लारा का क्लास और एबी डीविलियर्स का मैदान के हर कोने पर शॉट्स लगाने की क्षमता देखते हैं.  

‘25 साल की उम्र में गेंदबाज़ों की समझ से होगा बाहर'

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने IPL 2026 के बीच में ही कहा था कि IPL के बाद भारत के आने वाले इंटरनेशनल मैचों में वैभव को मौका मिलेगा और फ़िलहाल वैभव को इंडिया-ए में मौक़ा मिल भी गया है.  कामरान अकमल ने  ये भी कहा था कि इतनी कम उम्र में उसका प्रेजेंस ऑफ माइंड, गेम अवेयरनेस, खेलने का तरीका - उसके पास हर चीज का काउंटर है। ये कमाल है... मुझे डर है - जब वो 25 का होगा, गेंदबाजों को समझ नहीं आएगा कि उसके साथ क्या करें. 

अभिषेक शर्मा से तुलना

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव की तुलना अभिषेक शर्मा से करते हुए कहा है कि लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे और वैभव उन्हें ओवरशैडो कर देंगे. 

बैट में AI चिप?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट एनालिस्ट डॉ. नौमान नियाज़ ने क्रिकेट शो 'Smash It' में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा था,"सोचो ये बच्चा क्या है? इसका बैट चेक करवाओ. जैसे WADA डोप टेस्ट करता है, इसे लैब भेजो. शायद इसने बैट में AI चिप यूज की है. ये ह्यूमन नहीं लगता। वो अनरियल है.

बता दें कि इस सीजन वैभव ने 16 मैच में 776 रन बनाए जिसमें 63 चौके और 72 छक्के दर्ज हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com