निकोलस पूरन ने छक्के जड़ने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया जिससे वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को 104 रन से करारी शिकस्त दी. दोनों टीम पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी और इस मैच से ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होना था. दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 218 रन बनाए जिसमें पूरन ने 53 गेंद पर 98 रन का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए. अफगानिस्तान की टीम इसके जवाब में 16.2 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई. उसकी तरफ से इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए ओबेद मैकॉय ने 14 रन देकर तीन ,अकील हुसैन ने 21 रन देकर दो और गुडाकेश मोती ने 28 रन देकर दो विकेट लिए.
वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने मैच के बाद कहा,"हम जानते थे कि यहां का विकेट अच्छा है. गयाना और त्रिनिदाद के बाद बल्लेबाज यहां आकर रन बनाना चाहते थे. पूरन में कड़ी मेहनत की है और पिछले 12 महीने में अच्छा प्रदर्शन किया है. यह देखकर अच्छा लगा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट ही नहीं वेस्टइंडीज की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है."
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
अफगानिस्तान ने पिछले तीन मैच में विरोधी टीमों को 100 रन तक नहीं पहुंचने दिया था लेकिन इस मैच में कप्तान राशिद खान का पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरन ने गलत साबित कर दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से पूरन के अलावा सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (43), शाई होप (25) और पॉवेल (26) ने भी उपयोगी योगदान दिया. अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए. बड़े लक्ष्य के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज दबाव में आ गए. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (38), अजमतुल्लाह उमरजई (23) और करीम जनत (14) ने अपनी भूमिका निभाने की कोशिश की लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा था और उनके प्रयास से हार का अंतर ही कम हुआ.
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि इस बड़ी हार का हम पर प्रभाव पड़ेगा. हम जो चाहते थे हमने उसे हासिल किया. हम सुपर आठ में जगह बनाने में सफल रहे. मैच अलग-अलग तरह की पिचों पर हो रहे हैं और हमें उनसे सामंजस्य बिठाना होगा. इस स्तर पर पराजय एक अच्छा सबक है. यह हमारे लिए करो या मरो वाला मैच नहीं था. हम इसके सकारात्मक पहलुओं पर गौर करेंगे जैसे की फील्डिंग और बीच के ओवरों की गेंदबाजी."
पूरन ने अपनी पारी के दौरान अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया. इस ओवर में कुल 36 रन बने, जिसमें 5 नोबॉल, 5 वाइड और चार लेगबाई भी शामिल हैं. इस तरह से यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया. वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए जो पुरुष टी20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड है. पूरन रन आउट होने के कारण अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.
West Indies vs Afghanistan, T20 World Cup 2024 Straight From Daren Sammy National Cricket Stadium, Gros Islet, St Lucia
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं